उत्तराखंड की प्रमुख कल्याणकारी योजनायें

जननी सुरक्षा योजना

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ मिशन के अंतर्गत चलने वाली इस योजना का उद्देश्य महिलाओ को सरकारी अस्पतालों में सुरक्षित प्रसव की सुविधा उपलब्ध करना है 

वन्देमातरम योजना

9 फरवरी 2004 से शुरू इस योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओ को निशुल्क उपचार उपलब्ध करना है 

किशोरी शक्ति योजना

यह योजना 2001 में शुरू की गयी जिसका उद्देश्य 11 से 18 वर्ष की बालिकाओ के सर्वांगीण विकास में योगदान देना है 

स्वशक्ति योजना

स्वशक्ति योजना की शुरुआत जनवरी 2002 में की गयी यह योजना महिलाओ से सम्बंधित है 

इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मातृत्व सहयोग योजना

महिलाओं से सम्बंधित इस योजना की शुरुआत राज्य में 19 नवम्बर 2010 को की गयी 

सबला योजना

यह योजन 11 से 18 वर्ष की बकिकाओ से सम्बंधित है 

मोनाल परियोजना

मोनाल परियोजना 11 से 18 की किशोरियों के जीवन कौशल निर्माण के उद्देश्य से शुरू की गयी

आपातकालीन सेवा योजना 108

यह योजना 15 मई 2008 को शुरू की गयी 

रहबर योजना

इस योजना के तहत गरीब महिलाओ जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष है को स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया जाता है 

आरोही परियोजना

यह योजना अध्यापको तथा विद्यार्थियों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण देने के लिए 2002 में शुरू की गयी 

104 निशुल्क परामर्शी योजना

104 निशुल्क परामर्शी योजना के तहत 104 नंबर पर कॉल करके निशुल्क चिकित्सा परामर्श प्राप्त किया जा सकता है 

Also read…

उत्तराखंड : परिवहन तंत्र (Uttarakhand: Transportation System)

About the Author

Suraj Mainali

हैलो दोस्तों मेरा नाम सूरज मैनाली है Smeducation एक प्रोफेशनल एजुकेशनल प्लेटफॉर्म है। जहां प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार से संबंधित जानकारी हिन्दी भाषा में उपलब्ध है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top