बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थल व धार्मिक स्थल

बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थल

बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थल व धार्मिक स्थल : बिहार, भारत के प्राचीन और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्यों में से एक है। यह भूमि ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। गंगा नदी के तट पर स्थित यह राज्य न केवल भारत के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है, बल्कि आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व भी रखता है।

बिहार में बौद्ध धर्म, जैन धर्म, और हिंदू धर्म के अनेक पवित्र स्थल स्थित हैं, जो लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। महात्मा बुद्ध की ज्ञानप्राप्ति का स्थल बोधगया, भगवान महावीर की जन्मस्थली वैशाली, और हिंदू धर्म के प्रसिद्ध स्थल जैसे गया और पटना साहिब यहां की धार्मिक विविधता को दर्शाते हैं।

इसके अलावा, बिहार ऐतिहासिक स्थलों, प्राचीन विश्वविद्यालयों, और प्राकृतिक सौंदर्य से भी भरपूर है। नालंदा और विक्रमशिला जैसे प्राचीन शिक्षा केंद्र, राजगीर की हरित पहाड़ियाँ, और चंपारण की ऐतिहासिक भूमि इस राज्य को एक अद्वितीय पर्यटन गंतव्य बनाते हैं।

बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थल (Major Tourist Places in Bihar)

 पटना 

पटना बिहार की राजधानी और एक प्रमुख पर्यटन स्थल है  पटना गंगा के दाहिने तट पर स्थित है यहाँ पर गंगा घाघरा, सोन और गंडक जैसी सहायक नदियों से मिलती है पटना सिक्खों के लिये एक अत्यंत ही पवित्र स्थल है। सिक्खों के 10वें तथा अंतिम गुरु गुरू गोबिंद सिंह का जन्म पटना में हीं हुआ था। 

गया 

गया बिहार व झारखण्ड की सीमा पर फाल्गु नदी के तट पर बसा बिहार का एक प्रमुख नगर है यह नगर हिन्दुओ द्वारा पिंडदान और श्राद के लिए प्रसिद्ध है  गया से 17 किलोमीटर की दूरी पर बोधगया स्थित है जो  एक प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ स्थल है और यहीं बोधि वृक्ष के नीचे भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी

नालन्दा 

गया बिहार का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है प्राचीन काल में यहाँ नालंदा विश्वविद्यालय था इस विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना 450 ईसवीं में गुप्त शासक कुमारगुप्‍त ने की थी चीनी यात्री हेनसांग ने नालंदा विश्वविद्यालय में दस वर्षों तक बौद्ध दर्शन, धर्म और साहित्य का अध्ययन किया था 12वीं शताब्दी में बख़्तियार ख़िलजी ने आक्रमण करके इस विश्वविद्यालय को नष्ट कर दिया था|

वैशाली 

वैशाली बिहार का एक जिला है यहाँ के प्रमुख दर्शनीय स्थल अशोक स्तम्भ , बौध स्तूप, राजा विशाल का गढ़ आदि है 

राजगीर 

बिहार का राजगीर गर्म झरनों के लिए प्रसिद्ध है  यहाँ जैन व हिन्दुओं के अनेक पवित्र धार्मिक स्थल हैं। और यहीं प्रथम विश्‍व बौद्ध संगीति का आयोजन हुआ था।

मनेर 

मनेर बिहार की राजधानी से 29 किमी की दूरी पर स्थित है यहाँ शाहदौलत और शेख याहिया मनेरी के मक़बरे हैं।

सीतामढ़ी

सीतामणि को माँ सीता का जन्म स्थान माना जाता है ऐसा माना जाता है की यही के पुरौना नामक स्थान पर जब राजा जनक हल जोत रहे थे तो धरती से सीता माता का जन्म हुआ  जानकी स्थान मंदिर , उर्बीजा कुंड , हलेश्वर स्थान , पंथ पाकड़ , बगही मठ आदि यहाँ के प्रमुख दर्शनीय स्थल है 

बिहार के प्रमुख धार्मिक व तीर्थ स्थल

बिहार में हिन्दू , मुस्लिम, बौद्ध, सिक्ख, जैन सभी धर्मो के धार्मिक स्थल मौजूद है 

बिहार में हिन्दू धार्मिक स्थल 

  • विष्णुपद मंदिर – गया 
  • पिता महेर मंदिर – गया 
  • अजगैबीनाथ मंदिर – सुल्तानपुर 
  •  पाटन देवी मंदिर – पटना 
  • महावीर मंदिर – पटना 
  • थावे मंदिर – गोपालगंज 
  • जानकी मंदिर – सीतामणि 
  • गरीब नाथ मंदिर – मुज्जफरपुर 
  • काली मंदिर  – मधुबनी 

बिहार में सिख धार्मिक स्थल 

  • गुरुद्वारा पहिला बारा
  • गुरुद्वारा गोविन्द घाट
  • गुरुद्वारा गुरु का बाग़ 
  • गुरुद्वारा बाल लीला 
  • गुरुद्वारा हांडी साहिब 
  • गुरुद्वारा टकसाली संगत 
  • गुरुद्वारा पक्की संगत 

बिहार में बौद्ध धार्मिक स्थल

बिहार में स्थित प्रमुख बौद्ध तीर्थ व धार्मिक स्थल बोधगया, नालंदा , राजगीर , चम्पानगर आदि प्रमुख बौद्ध तीर्थ स्थल है

  • चम्पानगर – यह स्थान भागलपुर जिले में स्थित है यहाँ भगवन बुद्ध अनेक बार गए थे
  • नालंदा – यह विश्व का पहला आवासीय विश्वविद्यालय था जहा अनेक बौद्ध छात्र शिक्षा ग्रहण करते थे
  • केसरिया – यहा बुद्ध का सबसे बड़ा स्तूप है
  • राजगीर – इस स्थान पर भगवान् बुद्ध ने कई उपदेश दिए थे 

बिहार में इस्लामिक धार्मिक स्थल

बिहार में बिहार शरीफ , मनेर शरीफ , शेरशाह मस्जिद , फुलवारी शरीफ आदि प्रमुख इस्लामिक तीर्थ स्थल है 

बिहार में जैन धार्मिक स्थल

  • राजगीर – यह जैनियों के 20 वे तीर्थकर मुनि सुव्रत का जन्म स्थान है 
  • पावापुरी –  यहाँ जैनियों के अंतिम तीर्थकर भगवान् महावीर ने निर्वाण प्राप्त किया था 
  • वैशाली –  यह जैनियों के 24 वे तीर्थकर महावीर का जन्म स्थान है 

Also read…

बिहार की प्रमुख नदियाँ – Major Rivers of Bihar

About the Author

Suraj Mainali

हैलो दोस्तों मेरा नाम सूरज मैनाली है Smeducation एक प्रोफेशनल एजुकेशनल प्लेटफॉर्म है। जहां प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार से संबंधित जानकारी हिन्दी भाषा में उपलब्ध है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top