बिहार की प्रमुख नदियाँ – Major Rivers of Bihar

बिहार की प्रमुख नदियाँ

बिहार की प्रमुख नदियाँ : बिहार एक ऐसा राज्य है जहाँ कई महत्वपूर्ण नदियाँ बहती हैं। ये नदियाँ न केवल जल प्रदान करती हैं, बल्कि बिहार की संस्कृति, कृषि और जीवनशैली का अहम हिस्सा भी हैं। यहाँ की प्रमुख नदियाँ, जैसे गंगा, कोसी, सोन और बागमती, राज्य के विकास और रोजमर्रा की ज़िंदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन नदियों का इतिहास और महत्व बिहार के लोगों के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। इस लेख में हम बिहार की प्रमुख नदियों के बारे में जानेंगे और देखेंगे कि ये नदियाँ किस तरह से राज्य के जीवन से जुड़ी हुई हैं।

गंगा नदी 

  • गंगा नदी  भागीरथी के नाम से उत्तराखंड में स्थित गंगोत्राी हिमनद निकलती है। देवप्रयाग में भागीरथी व अलकनंदा के संगम के बाद इसे गंगा के नाम से जाना जाता है 
  • गंगा  नदी चौसा (बक्सर) के समीप बिहार में प्रवेश करती है   बिहार में इस नदी की लंबाई लगभग 445 किलोमीटर है, और भारत में इसकी कुल लंबाई लगभग 2525 किलोमीटर है
  • बिहार में गंगा की सहायक नदियाँ निम्नलिखित है
    • उत्तर की ओर मिलने वाली प्रमुख नदियां  –  घाघरा  ,बागमती, कमला बलान,गंडक , बूढ़ी गंडक, महानंदा
    • दक्षिण की ओर से मिलने वाली प्रमुख नदियां  – सोन, कर्मनाशा , पुनपुन ,घघर , फल्गु, क्यूल 

सोन नदी 

  • सोन नदी का उद्गम अमरकण्टक (मध्य प्रदेश) से होता है। 
  • यह रोहतास जिले से बिहार में प्रवेश करती है तथा पटना के समीप गंगा नदी में दाहिनी ओर से  मिलती है
  • गोपद, कन्हर, उत्तरी कोयल तथा रिहन्द इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं।

गंडक नदी 

  • गंडक नदी नेपाल में अन्नपूर्णा पर्वत  से निकलती है और बिहार राज्य में हाजीपुर के पास गंगा नदी में मिल  जाती है 
  • गंडक नदी की कुल लंबाई 307 किलोमीटर है |  बिहार में इसकी लंबाई 120 किलोमीटर है|

कोसी नदी 

  • कोसी नदी गोसाई नाथ नेपाल से निकलती है और बिहार के कुर्सेला नामक स्थान में गंगा से मिल जाती है 
  • कोसी नदी को नेपाल में सप्त कौशिक के नाम से जाना जाता है
  • यह नदी अपना मार्ग बदलने के लिये प्रसिद्ध है। इस नदी में प्रतिवर्ष आने वाली भीषण बाढ़ के कारण इसे ‘बिहार का
    शोक’ कहा जाता है।
  • कोसी नदी की कुल लम्बाई 720 किमी है 

घाघरा (सरयू) नदी

  • घाघरा नदी तिब्बत के पठार पर मानसरोवर झील के पास स्थित मापचोचुंग हिमनद से निकलती है और बिहार में  छपरा के निकट गंगा में मिल जाती है
  • घाघरा नदी को सरयू तथा करनाली के नाम से भी जाना जाता है 
  • बिहार में इस नदी की लम्बाई 83  किमी तथा कुल लम्बाई 1180 किमी है 

कर्मनाशा नदी

  • यह नदी कैमूर जिले  के अखाड़ा व भगवानपुर स्थित कैमूर की पहाड़ी से निकलती है और चौसा के समीप गंगा नदी में मिल जाती है

महानंदा नदी 

  • महानंदा नदी दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) स्थित  मकलदिया राम पहाड़ी से निकलती है और बिहार के कटिहार में गंगा नदी से मिल जाती है 
  • इस नदी की कुल लम्बाई 307 किमी है 

बागमती नदी 

  • बागमती नदी नेपाल में स्थित हिमालय की महाभारत श्रेणियों से निकलती है 
  • इस नदी के तट पर काठमांडू अवस्थित है। नेपाल का सबसे पवित्र तीर्थ स्थल पशुपतिनाथ मंदिर भी इसी के किनारे स्थित है 
  • नेपाल के बाद यह नदी बिहार में प्रवेश करती है इसकी कुल लम्बाई 597 किमी है 

बिहार की प्रमुख नदियाँ और उनके उद्गम स्थल 

  • गंगा नदी – गंगोत्री हिमनद (उत्तराखंड)
  • सोन नदी – अमरकण्टक (मध्य प्रदेश)
  • गंडक नदी – अन्नपूर्णा पर्वत (नेपाल)
  • कोसी नदी – गोसाई नाथ (नेपाल)
  • घाघरा (सरयू) नदी – मापचोचुंग हिमनद
  • कर्मनाशा नदी – कैमूर की पहाड़ी 
  • महानंदा नदी – मकलदिया राम पहाड़ी, दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) 
  • बागमती नदी – महाभारत श्रेणि (नेपाल)
  • बूढ़ी गंडक नदी – सोमेश्वर पहाड़ी
  • फल्गु नदी  – छोटा नागपुर का पठार
  • अजय नदी – बटपाड़ (जमुई)

बिहार में नदियों के किनारे बसे प्रमुख शहर

बिहार में बहने वाली प्रमुख नदियों में गंगा, सोन, गंडक , कोसी , घागरा ,सरयू , महानंदा, बागमती, अजय, सकरी आदि प्रमुख है इन नदियीं के तट पर अनेक छोटे बड़े शहर स्थित है जिनमे से कुछ प्रमुख निम्नलिखित है 

शहरनदी का नाम
पटनागंगा नदी
बक्सरगंगा नदी
मोकामागंगा नदी
भागलपुरगंगा नदी
मुंगेरगंगा नदी
हाजीपुरगंडक नदी
सोनपुरगंडक नदी
मुजफ्फरपुरगंडक नदी
गयाफल्गु नदी

FAQs – बिहार की प्रमुख नदियाँ

गंगा नदी बिहार में कहाँ से प्रवेश करती है?

गंगा नदी बिहार में चौसा (बक्सर) के पास प्रवेश करती है और राज्य के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए गंगा की सहायक नदियाँ बनाती है।

कोसी नदी का उद्गम स्थल कहाँ है?

कोसी नदी का उद्गम स्थल नेपाल में गोसाईनाथ है और यह बिहार के कुर्सेला में गंगा से मिलती है।

सोन नदी कहाँ से निकलती है?

सोन नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के अमरकण्टक से होता है और यह बिहार में पटना के पास गंगा में मिल जाती है।

कोसी नदी को ‘बिहार का शोक’ क्यों कहा जाता है?

कोसी नदी को ‘बिहार का शोक’ कहा जाता है क्योंकि यह नदी प्रतिवर्ष बाढ़ लाती है, जिससे बिहार में भारी नुकसान होता है।

महानंदा नदी का उद्गम स्थल कहाँ है?

महानंदा नदी का उद्गम स्थल दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) के मकलदिया राम पहाड़ी से होता है और यह बिहार के कटिहार जिले में गंगा में मिलती है।

Also read…

बिहार का भूगोल – Geography of Bihar in Hindi

About the Author

Suraj Mainali

हैलो दोस्तों मेरा नाम सूरज मैनाली है Smeducation एक प्रोफेशनल एजुकेशनल प्लेटफॉर्म है। जहां प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार से संबंधित जानकारी हिन्दी भाषा में उपलब्ध है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top