राजस्थान की प्रमुख झीलें – Major Lakes of Rajasthan

राजस्थान की प्रमुख झीलें

राजस्थान की प्रमुख झीलें – Major Lakes of Rajasthan

राजस्थान में खारे पानी व मीठे पानी की अनेक झीलें है इनमे से कुछ झीलें प्रक्रितिक व कुछ कृतिम है खारे पानी की झीलों से नमक बनाया जाता है और मीठे पानी की झीलों से पीने व सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति होती है , राजस्थान की प्राकृतिक व कृतिम दोनों प्रकार की झीले अत्यंत रमणीय होने के कारण देशी – विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करती है|

राजस्थान की मीठे पानी की झीलें

पुष्कर झील 

पुष्कर झील राजस्थान के अजमेर से 11 किमी की दूरी  पर स्थित पुष्कर शहर मे स्थित है यह झील ज्वालामुखी द्वारा निर्मित एक क्रेटर झील है , यह झील हिन्दुओं के लिए पवित्र तीर्थ स्थल है इसके चारो ओर अनेक मंदिर भी है|

पिछोला झील 

पिछोला झील राजस्थान के उदयपुर में स्थित है इस झील की लम्बाई 4 किमी व चौड़ाई 3 किमी है इस झील के बीच में जग निवास महल व जग मंदिर है , इस झील का निर्माण 14 वीं शताब्दी के अंत में एक बंजारे ने करवाया था जिसका पुनर्निर्माण महाराजा उदय सिंह ने कराया|

उदय सागर झील 

उदय सागर झील उदयपुर से 6 किमी की दूरी पर स्थित है यह एक कृतिम झील है जिसका निर्माण महाराजा उदय सिंह ने करवाया था|

राजसमंद झील 

यह झील उदयपुर से 64 की दूरी पर स्थित है जिसकी लम्बाई 6.5 किमी व चौड़ाई 3 किमी है इस झील का निर्माण 1662 में राजा राजासिंह ने कराया था इस झील के उत्तरी भाग को नौकोची नाम से जाना जाता है

जयसमंद झील 

जयसमंद झील राजस्थान के उदयपुर से 50 किमी दक्षिण पूर्व में स्थित है इस झील का निर्माण राजा जयसिंह ने 1685-1691 में गोमती नदी पर बाँध बनाकर कराया था इस झील की लम्बाई 15 किमी व चौड़ाई 8 किमी है इस झील के बीच में 7 टापू है जिनमे से ‘बाबा का भागडा’ सबसे बड़ा व ‘प्यारी’ सबसे छोटा टापू है इन टापुओ में भील एवं मीणा जनजाति के लोग निवास करते है

बाल समंद झील 

बाल समंद झील राजस्थान के जोधपुर से 7 किमी की दूरी पर स्थित है इस झील का निर्माण 1159 ई. में बालकराव परिहार द्वारा करवाया गया था 

आना सागर झील 

आना सागर झील राजस्थान के अजमेर में स्थित है इस झील का निर्माण 1137 ई. में पृथ्वीराज के पितामह आना जी ने करवाया था इस झील के निकट जहाँगीर ने ‘दौलत बाग़’ का निर्माण करवाया था जिसे वर्तमान में ‘सुभाष उधान’ के नाम से जाना जाता है |

फाई सागर झील 

फाई सागर झील राजस्थान के अजमेर में स्थित है यह एक प्राकृतिक झील है 

नक्का झील 

यह एक प्राकृतिक झील है जो राजस्थान के माउंट आबू में स्थित है इस झील के निकट ‘हनीमून पॉइंट’  नामक चट्टान स्थित है |

कालियाना झील 

कालियना झील जोधपुर से 11 किमी की दूरी पर स्थित है इसका निर्माण महाराणा प्रताप सिंह ने करवाया था |

नवलखा झील 

यह झील राजस्थान के बूंदी में स्थित एक प्राकृतिक झील है|

झालरापाटन झील

यह झील राजस्थान के झालरापाटन में स्थित है इसके किनारे ‘द्वारकानाथ मंदिर’ स्थित है |

जवाहर सागर झील 

यह झील राजस्थान के कोटा में स्थित है|

फतह सागर झील 

फतह सागर झील राजस्थान के उदयपुर में स्थित है इसका निर्माण 1678 ई. में महाराजा जयसिंह ने करवाया था फिर यह झील भारी वर्षा के कारण टूट गयी थी जिसका पुनर्निर्माण महाराजा फतह सिंह ने करवाया|

राजस्थान की खारे पानी की झीलें

सांभर झील 

सांभर झील राजस्थान की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है यह  जयपुर से 65 किमी की दूरी पर कुलेरा तहसील में स्थित है इस झील की लम्बाई 32 किमी व चौड़ाई 3 से 12 किमी तक है|

पंचपद्रा झील 

 यह झील राजस्थान के बाड़मेर जिले में पंचपद्रा नगर में स्थित है इस झील का क्षेत्रफल लगभग 25 वर्ग किमी है 

डीडवाना झील 

यह झील राजस्थान के नागौर जिले के डीडवाना नगर में स्थित है 

लूनकरनसर झील 

यह झील राजस्थान के बीकानेर जिले में लूनकरनसर नगर के निकट स्थित है  

About the Author

Suraj Mainali

हैलो दोस्तों मेरा नाम सूरज मैनाली है Smeducation एक प्रोफेशनल एजुकेशनल प्लेटफॉर्म है। जहां प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार से संबंधित जानकारी हिन्दी भाषा में उपलब्ध है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top