
हर साल भारत और दुनिया भर में कई ऐसे महत्वपूर्ण दिवस मनाए जाते हैं जो किसी विशेष ऐतिहासिक घटना, सामाजिक जागरूकता या राष्ट्रीय महत्त्व से जुड़े होते हैं। ये दिवस न केवल हमारे ज्ञान को बढ़ाते हैं, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए भी बहुत उपयोगी होते हैं। इस लेख में हम आपके लिए वर्ष के महत्वपूर्ण दिवसों की पूरी सूची (Important Days List in Hindi) प्रस्तुत कर रहे हैं, ये दिवस आपके लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं
Table of Contents
जनवरी माह के महत्वपूर्ण दिवस – List of Important Days in January
| तिथि | दिवस का नाम |
|---|---|
| 4 जनवरी | ब्रेल दिवस |
| 9 जनवरी | प्रवासी भारतीय दिवस |
| 10 जनवरी | विश्व हिन्दी दिवस |
| 12 जनवरी | राष्ट्रीय युवा दिवस |
| 15 जनवरी | थल सेना दिवस |
| 21 जनवरी | मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा स्थापना दिवस |
| 23 जनवरी | नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जयंती |
| 24 जनवरी | राष्ट्रीय बालिका दिवस |
| 25 जनवरी | राष्ट्रीय मतदाता दिवस, भारतीय पर्यटन दिवस, अंतर्राष्ट्रीय सीमा कर दिवस |
| 26 जनवरी | भारतीय गणतन्त्र दिवस, अन्तर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस |
ब्रेल दिवस (World Braille Day)
प्रत्येक वर्ष 4 जनवरी को लुई ब्रेल के जन्मदिन को ब्रेल दिवस के रूप में मनाया जाता है लुई ब्रेल का जन्म 4 जनवरी 1809 फ्रांस में हुआ था वे एक शिक्षाविद तथा अन्वेषक थे जिन्होने अंधों के लिये लिखने तथा पढ़ने की प्रणाली विकसित की। यह पद्धति ‘ब्रेल’ नाम से प्रसिद्ध है।
लुई ब्रेल, जो स्वयं दृष्टिहीन थे, ने वर्ष 1824 में ब्रेल लिपि का आविष्कार किया। यह लिपि बिंदुओं के विशेष संयोजन से बनाई गई है, जिसे उंगलियों से छूकर पढ़ा जा सकता है। ब्रेल लिपि ने दृष्टिहीन व्यक्तियों को सशक्त किया और उन्हें स्वतंत्रता, आत्मनिर्भरता और शिक्षा का अधिकार प्रदान किया।
ब्रेल लिपि के माध्यम से दृष्टिहीन लोग विभिन्न विषयों की पढ़ाई कर सकते हैं। आज ब्रेल लिपि का उपयोग कंप्यूटर स्क्रीन रीडर्स, ब्रेल डिस्प्ले और अन्य डिजिटल उपकरणों में भी होता है।
प्रवासी भारतीय दिवस (Pravasi Bharatiya Divas)
प्रवासी भारतीय दिवस प्रतिवर्ष 9 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन महात्मा गांधी 9 जनवरी 1915 को दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश वापस आये थे। महात्मा गांधी को भारत का सबसे प्रभावशाली “प्रवासी भारतीय” माना जाता है
इस दिवस को मनाने की शुरुआत 2003 में हुई थी। इसका उद्देश्य प्रवासी भारतीय समुदाय को अपने मूल देश से जोड़ना और उनके योगदान को पहचानना था। यह दिन प्रवासी भारतीयों को उनके देश के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास में भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।
यह दिन उन भारतीयों को समर्पित है, जो विदेश में रहते हुए भी भारत से जुड़े हुए हैं और विभिन्न क्षेत्रों में अपने योगदान के माध्यम से देश का नाम रोशन करते हैं।
विश्व हिन्दी दिवस (World Hindi Day)
विश्व हिन्दी दिवस प्रति वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना है।
10 जनवरी 1975 को पहले विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन नागपुर, भारत में किया गया था। इसी ऐतिहासिक घटना की स्मृति में 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने हर साल 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।
राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day)
राष्ट्रीय युवा दिवस हर साल 12 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन महान दार्शनिक, विचारक और समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सुधार के लिए प्रेरित किया। उनका जीवन और विचार आज भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक हैं।
भारत सरकार ने वर्ष 1984 में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। 1985 से यह दिन पूरे देश में युवा चेतना को जागृत करने के लिए मनाया जा रहा है।
थल सेना दिवस (Army Day)
भारत में हर वर्ष 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है इस दिन लेफ्टिनेंट जनरल के. एम. करियप्पा ने भारतीय थल सेना के शीर्ष कमांडर का पदभार ग्रहण किया था उन्होंने 15 जनवरी 1949 को ब्रिटिश राज के समय के भारतीय सेना के अंतिम अंग्रेज शीर्ष कमांडर जनरल रॉय फ्रांसिस बुचर से यह पदभार ग्रहण किया था।
15 जनवरी 1949 को भारतीय सेना को पहली बार भारतीय नेतृत्व प्राप्त हुआ। इस दिन जनरल के. एम. करिअप्पा भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ बने। उन्होंने जनरल सर फ्रांसिस बूचर (ब्रिटिश) से यह पदभार ग्रहण किया। यह घटना भारतीय सेना के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर थी और इसे हर साल “थल सेना दिवस” के रूप में मनाया जाता है।
राष्ट्रीय बालिका दिवस (National Girl Child Day)
राष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन विशेष रूप से बालिकाओं के अधिकारों, कल्याण और उनकी समानता के लिए समर्पित है।
भारत सरकार ने 2008 में राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत की थी। यह दिन बालिकाओं के प्रति समाज की जागरूकता को बढ़ाने और उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, और कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters’ Day)
लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए भारत में प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है, 25 जनवरी 1950 को ‘भारत निर्वाचन आयोग’ की स्थापना हुई थी राष्ट्रीय मतदाता दिवस वर्ष 2011 से मनाया जा रहा है।
गणतन्त्र दिवस (Republic Day)
गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन भारतीय गणराज्य की स्थापना का प्रतीक है और भारतीय संविधान के लागू होने की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान लागू हुआ था
भारत को ब्रिटिश शासन से 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली, लेकिन भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। पहले, भारत में ब्रिटिश साम्राज्य का संविधान लागू था, लेकिन भारतीय संविधान ने इसे भारतीय जनता की इच्छाओं और मूल्यों के अनुसार रूपांतरित किया। इसी दिन भारतीय गणराज्य का संविधान प्रभावी हुआ, और देश ने स्वतंत्रता और लोकतंत्र के नए युग की शुरुआत की।
फरवरी माह के महत्वपूर्ण दिवस – List of Important Days in February
| तिथि | दिवस का नाम |
|---|---|
| 2 फरवरी | विश्व आद्रभूमि दिवस |
| 4 फरवरी | विश्व कैंसर दिवस |
| 10 फरवरी | राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, अंतर्राष्ट्रीय दलहन दिवस |
| 11 फरवरी | विश्व यूनानी दिवस |
| 12 फरवरी | राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस |
| 13 फरवरी | विश्व रेडियो दिवस, राष्ट्रीय महिला दिवस |
| 14 फरवरी | वैलेंटाइन दिवस |
| 21 फरवरी | अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस |
| 24 फरवरी | केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस |
| 28 फरवरी | राष्ट्रीय विज्ञान दिवस |
विश्व आद्रभूमि दिवस (World Wetland Day) – 2 फरवरी
भारत सहित पूरे विश्वभर में विश्व आद्रभूमि दिवस (World Wetland Day) 2 फरवरी को मनाया जाता है इस दिवस को मनाने का उद्देश्य आर्द्रभूमि की महत्त्वपूर्ण भूमिका के बारे में वैश्विक जागरूकता को बढ़ाना है
इसी दिन 2 फरवरी 1971 को कैस्पियन सागर के तट पर ईरानी शहर रामसर में आर्द्र भूमि समझौते को मंजूरी दी गई थी यह दिवस पहली बार 2 फरवरी, 1997 को मनाया गया था।
विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) – 4 फरवरी
कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व भर में प्रतिवर्ष 4 फरवरी को कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है पहली बार 1933 में अंतर्राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ जिनेवा में पहली बार विश्व कैंसर दिवस मनाया था।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति (National Deworming Day) – 10 फरवरी
भारत में प्रतिवर्ष 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाता है इसका उद्देश्य सभी बच्चों को कृमि (पेट के कीड़ों ) से मुक्त करना है
विश्व रेडियो दिवस (World Radio Day) – 13 फरवरी
विश्वभर में 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाया जाता है इसका उद्देश्य शिक्षा , संचार के क्षेत्र में रेडियो की भूमिका के बारे में लोगों को जागरूक करना है पहली बार 13 फ़रवरी 2012 को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाया गया था
राष्ट्रीय महिला दिवस (National Women’s Day)- 13 फरवरी
भारत में 13 फ़रवरी को सरोजनी नायडू के जन्म दिवस को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है, वह भारत की पहली महिला राज्यपाल थीं उन्हे ‘भारत कोकिला’ के नाम से भी जाना जाता है।
अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (International Mother Language Day) – 21 फरवरी
अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 21 फरवरी को मनाया जाता इस दिवस को मनाने का उदेश्य विश्व में भाषाई एवं सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना है बांग्लादेश में इस दिन एक राष्ट्रीय अवकाश होता है इस दिवस को मनाने के लिए 17 नवंबर, 1999 को यूनेस्को द्वारा स्वीकृति दी गई।
केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस (Central excise day) – 24 फरवरी
केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस प्रत्येक वर्ष 24 फ़रवरी को मनाया जाता है। इस दिन वर्ष 1944 में केन्द्रीय उत्पाद शुल्क क़ानून बनाया गया था।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) – 28 फरवरी
भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से मनाया जाता है इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाना और वैज्ञानिक सोच पैदा करना है । 28 फ़रवरी सन् 1928 को सर सी वी रमन ने अपनी खोज की घोषणा की थी जिसे रमन प्रभाव के नाम से जाना जाता है इसी खोज के लिये उन्हे 1930 में नोबल पुरस्कार दिया गया था।
मार्च महीने के महत्वपूर्ण दिवस – List of Important Days in March
| तिथि | दिवस का नाम |
|---|---|
| 1 मार्च | शून्य भेदभाव दिवस |
| 3 मार्च | विश्व वन्यजीव दिवस |
| 4 मार्च | राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस |
| 8 मार्च | अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस |
| 12 मार्च | केन्द्रीय औधोगिक सुरक्षा बल स्थापना दिवस |
| 15 मार्च | विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस |
| 18 मार्च | आयुध निर्माण दिवस |
| 20 मार्च | विश्व गौरया दिवस, अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता (खुशहाली) दिवस |
| 21 मार्च | विश्व कविता दिवस, विश्व वानिकी दिवस |
| 22 मार्च | विश्व जल दिवस |
| 23 मार्च | विश्व मौसम विज्ञान दिवस, भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू शहीद दिवस |
| 24 मार्च | विश्व तपेदिक (टी. बी.) दिवस, ग्रामीण डाक जीवन बीमा दिवस |
| 25 मार्च | गणेश शंकर विधार्थी का बलिदान दिवस |
| 26 मार्च | बांग्लादेश का राष्ट्रीय दिवस |
| 27 मार्च | विश्व थियेटर (रंगमंच) दिवस |
| 29 मार्च | आर्य समाज स्थापना दिवस |
| 30 मार्च | राजस्थान दिवस |
शून्य भेदभाव दिवस (Zero Discrimination Day) – 1 मार्च
शून्य भेदभाव दिवस प्रतिवर्ष 1 मार्च को मनाया जाता है यह दिवस पहली बार 1 मार्च 2014 को मनाया गया था
विश्व वन्यजीव दिवस (World Wildlife Day) – 3 मार्च
विश्व वन्यजीव दिवस प्रतिवर्ष 3 मार्च को मनाया जाता है इस दिवस को मनाने का निर्णय 20 दिसंबर 2013 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा लिया गया इस दिवस को मनाने का उद्देश्य जंगली जीवों और वनस्पतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस (National security day) – 4 मार्च
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस भारत में हर साल 4 मार्च को मनाया जाता है इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरुकता लाना और दुर्घटनाओं को रोकना है।
अर्न्तराष्ट्रिय महिला दिवस (International Women’s Day) – 8 मार्च
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष 8 मार्च को विश्वभर में मनाया जाता है यह दिवस सबसे पहले अमेरिका में सोशलिस्ट पार्टी के आह्वान पर 28 फ़रवरी 1909 को मनाया गया था 1921 से यह दिवस प्रतिवर्ष को 8 मार्च को मनाया जाने लगा।
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस (World Consumer Rights Day) – 15 मार्च
विश्व भर में 15 मार्च को अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है इस दिवस को मनाने का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना है विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च 1983 को पहली बार मनाया गया था।
विश्व गौरया दिवस (World Sparrow Day) – 20 मार्च
विश्व गौरया दिवस प्रतिवर्ष 20 मार्च को गौरैया पक्षी के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है , साल 2010 में पहली बार गौरैया दिवस मनाया गया था।
विश्व जल दिवस (World Water Day) – 22 मार्च
विश्व जल दिवस 22 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व के सभी विकसित देशों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना है
विश्व तपेदिक दिवस / विश्व क्षयरोग दिवस (World Tuberculosis Day) – 24 मार्च
24 मार्च को पूरी दुनिया में तपेदिक के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व तपेदिक दिवस के रूप में मनाया जाता है क्षय रोग या टी.बी बैक्टीरिया से होने वाली एक संक्रामक बीमारी है
अप्रैल के महत्वपूर्ण दिवस – List of Important Days in April
| दिनांक | दिवस का नाम |
|---|---|
| 2 अप्रैल | विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस |
| 5 अप्रैल | राष्ट्रीय समुद्री दिवस, राष्ट्रीय सामुदायिक दिवस |
| 6 अप्रैल | विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस, डांडी सत्याग्रह दिवस , ग्राम स्वराज दिवस |
| 7 अप्रैल | विश्व स्वास्थ्य दिवस |
| 12 अप्रैल | स्ट्रीट चिल्ड्रन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस |
| 17 अप्रैल | विश्व हीमोफिलिया दिवस |
| 18 अप्रैल | विश्व धरोहर दिवस |
| 19 अप्रैल | विश्व यकृत दिवस |
| 21 अप्रैल | राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस |
| 22 अप्रैल | विश्व पृथ्वी दिवस |
| 23 अप्रैल | विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस, मानव एकता दिवस |
| 24 अप्रैल | राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस |
| 25 अप्रैल | विश्व मलेरिया दिवस |
| 26 अप्रैल | विश्व बौद्धिक संपदा दिवस |
| 29 अप्रैल | अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस |
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day) – 2 अप्रैल
विश्व भर में 2 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय ऑटिज्म जागरुकता दिवस मनाया जाता है इस दिवस को मनाने का उद्देश्य ऑटिज़म से ग्रसित व्यक्ति की इस बीमारी से लड़ने में सहायता करना है।
ऑटिज़म मस्तिष्क से संबंधित बीमारी है जो अक्सर बच्चों में होती है इससे ग्रसित बच्चों के मस्तिष्क का विकास सही रूप से नहीं हो पाता है
विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस – 6 अप्रैल
विकास और शांति हेतु प्रत्येक वर्ष की 6 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है इस दिवस को मानने की घोषणा 23 अगस्त 2013, को संयुक्त राष्ट्र ने की थी इसी दिन 1896 में 6 अप्रैल को एथेंस में प्रथम आधुनिक ओलंपिक खेलों का उद्घाटन किया गया था।
विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) – 7 अप्रैल
इस दिवस की शुरुआत साल 1950 में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा की गई थी इसी दिन 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी
विश्व हीमोफिलिया दिवस (World Hemophilia Day) – 17 अप्रैल
पैतृक रक्तस्राव या हीमोफिलिया (Haemophilia) एक आनुवांशिक (hereditary) बीमारी है जो आमतौर पर पुरुषों को होती है इस बीमारी के कारण शरीर के बाहर बहता हुआ रक्त जमता नहीं है
विश्व धरोहर दिवस (World Heritage Day) – 18 अप्रैल
विश्व धरोहर दिवस अथवा विश्व विरासत दिवस प्रतिवर्ष 18 अप्रैल को मनाया जाता है इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य विश्व भर में मानव सभ्यता से जुड़े ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का संरक्षण और इसके प्रति लोगों को जागरूक करना है।
पृथ्वी दिवस (Earth day) – 22 अप्रैल
विश्व पृथ्वी दिवस प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है इस दिवस को मनाने की शुरुआत अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में की थी
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस – 24 अप्रैल
भारत में हर साल 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का कारण 73वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 है जो 24 अप्रैल 1993 से लागू हुआ था, इस दिन को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत साल 2010 से हुई थी।
विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day) – 25 अप्रैल
विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को विश्वभर में मनाया जाता है इस दिवस को मनाने का उद्देश्य मालेरिया बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना है इस दिवस को मनाने की शुरुआत बार 25 अप्रैल 2008 से हुई थी
मलेरिया’ एक जानलेवा बीमारी है, जो मच्छर के काटने से फैलती है।
मई महीने के महत्वपूर्ण दिवस – List of Important Days in May
| तिथि | दिवस का नाम |
|---|---|
| 1 मई | अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस (International Labor Day), गुजरात स्थापना दिवस (Gujarat Installation Day), महाराष्ट्र स्थापना दिवस (Maharashtra Foundation Day), |
| 3 मई | विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (World Press Freedom Day) |
| 5 मई | विश्व एथलेटिक्स दिवस (World Athletics Day) |
| पहला मंगलवार | विश्व अस्थमा दिवस (World Asthma Day) |
| 7 मई | सीमा सड़क संगठन स्थापना दिवस (Border Road Organization Foundation Day) |
| 8 मई | विश्व रेडक्रॉस दिवस (World Red Cross Day), विश्व थैलेसिमिया दिवस (World Thalassemia Day) |
| 11 मई | राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (National Technology Day) |
| 12 मई | अर्न्तराष्ट्रीय नर्स दिवस (International Nurse Day) |
| 15 मई | विश्व परिवार दिवस (World Family Day) |
| 16 मई | सिक्किम स्थापना दिवस (Sikkim Foundation Day) |
| 17 मई | विश्व दूरसंचार दिवस (World Telecommunications Day) |
| 18 मई | पोखरन परमाणु विस्फोट दिवस, संग्रहालय दिवस (Museum Day) |
| 21 मई | आतंकवाद विरोधी दिवस (Anti-terrorism Day) |
| 22 मई | विश्व जैव विविधता दिवस (World Biodiversity Day) |
| 23 मई | अंतर्राष्ट्रीय तिब्बत मुक्ति दिवस (International Tibet Liberation Day) |
| 24 मई | राष्ट्रमंडल दिवस (Commonwealth Day) |
| 28 मई | वीर सावरकर जयंती |
| 29 मई | माउंट एवरेस्ट दिवस (Mount Everest Day) |
| 30 मई | हिन्दी पत्रकारिता दिवस (Hindi Journalism Day) |
| 31 मई | विश्व तंबाकू निषेधदिवस (World No Tobacco Day) |
| पहला रविवार | विश्व हास्य दिवस (World Comedy Day) |
अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस (International Labor Day)
अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस, अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस, श्रम दिवस या मई दिवस प्रतिवर्ष 1 मई को मनाया जाता है यह दिवस दुनिया भर में श्रमिकों के योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है यह दिवस पहली बार 1 मई 1891 में मनाया गया था।
विश्व रेडक्रॉस दिवस (World Red Cross Day)
विश्व रेडक्रास दिवस प्रतिवर्ष 8 मई को रेडक्रॉस के संस्थापक और शान्ति के लिए पहले नोबल पुरस्कार विजेता जीन हेनरी ड्यूनैंट के जन्म दिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
अर्न्तराष्ट्रीय नर्स दिवस (International Nurse Day)
नोबल नर्सिंग सेवा की शुरूआत करने वाली ‘फ्लोरेंस नाइटइंगेल’ के जन्म दिवस पर हर साल 12 मई को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है इस दिवस को मनाने की शुरुआत 1965 में हुई।
राष्ट्रमंडल दिवस (Commonwealth Day)
विश्वभर में मानवता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 24 मई को राष्ट्रमंडल दिवस मनाया जाता है राष्ट्रमंडल एक ऐसे देशों का समूह है, जो कभी अंग्रेजी हुकूमत के अधीन रहे थे राष्ट्रमंडल दिवस पहले एम्पायर डे के रूप में जाना जाता था, लेकिन बाद में हेरोल्ड मैकमिलन ने इसका नाम बदलकर राष्ट्रमंडल दिवस कर दिया गया ।
माउंट एवरेस्ट दिवस (Mount Everest Day)
माउंट एवरेस्ट दिवस प्रतिवर्ष 29 मई को मनाया जाता है, एडमंड हिलरी और तेनजिंग नॉर्गे इसी दिन 1953 में माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने थे।उसकी याद में इस दिन को माउंट एवरेस्ट दिवस के रूप में मनाया जाता है।
जून माह के महत्वपूर्ण दिवस – List of Important Days in June
| तिथि | दिवस का नाम |
|---|---|
| 1 जून | अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस विश्व दुग्ध दिवस वास्तुकला दिवस |
| 3 जून | विश्व साइकिल दिवस |
| 4 जून | बाल यातना एवं अवैध तस्करी के ख़िलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय दिवस |
| 5 जून | विश्व पर्यावरण दिवस |
| 7 जून | विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस |
| 8 जून | विश्व महासागर दिवस विश्व ब्रेन (मस्तिष्क) ट्यूमर दिवस |
| 9 जून | अन्तर्राष्ट्रीय अभिलेख दिवस |
| 12 जून | विश्व बालश्रम निषेध दिवस |
| 14 जून | विश्व रक्तदान दिवस |
| 17 जून | विश्व रेगिस्तान तथा सूखा रोकथाम दिवस |
| 18 जून | गोवा क्रान्ति दिवस |
| 19 जून | विश्व एथनिक दिवस |
| 20 जून | विश्व शरणार्थी दिवस |
| 21 जून | अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस विश्व संगीत दिवस विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस |
| 23 जून | अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस |
| 25 जून | अंतर्राष्ट्रीय नाविक दिवस |
| 27 जून | अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस |
| 29 जून | राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस अंतर्राष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय दिवस |
| 30 जून | विश्व सोशल मीडिया दिवस |
अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस (International Day for Protection of Children) – 1 जून
अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस (International Day for Protection of Children) प्रतिवर्ष 1 जून को मनाया जाता है इस दिवस को मनाने की शुरुआत 1 जून 1950 को की गई।
विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) – 5 जून
पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है इस दिवस को मनाने की शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस द्वारा 1972 में की गई। विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन दुनिया में सबसे पहले स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुआ था।
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day) -7 जून
7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है यह दिवस पहली बार 7 जून 2019 को मनाया गया विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस को मनाने का उदेश्य सभी के लिए सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करना है
विश्व रक्तदान दिवस (World Blood Donor Day) – 14 जून
विश्व रक्तदान दिवस हर वर्ष 14 जून को मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस दिवस को मनाने की शुरुआत वर्ष 2004 में की गई।
विश्व एथनिक दिवस (World Ethnic Day) -19 जून
प्रतिवर्ष 19 जून को दुनिया के कई देशो में विश्व एथनिक दिवस मनाया जाता है। विश्व संस्कृति के संरक्षण तथा उसे सुरक्षित रखने के उद्देश्य से इस दिवस को मनाया जाता है।
अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) – 21 जून
अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रति वर्ष 21 जून को मनाया जाता है इसको मनाने का महत्वपूर्ण उददेश्य जन – जन में योग के महत्व को बताना है पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था।
जुलाई महीने के महत्वपूर्ण दिवस – List of Important Days in July
| तिथि | दिवस का नाम |
|---|---|
| 1 जुलाई | वास्तुशिल्प दिवस, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस, |
| 2 जुलाई | विश्व यूएफओ दिवस |
| 4 जुलाई | स्वामी विवेकानंद स्मृति दिवस |
| 9 जुलाई | राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस |
| 11 जुलाई | विश्व जनसंख्या दिवस |
| 12 जुलाई | राष्ट्रीय सादगी दिवस |
| 22 जुलाई | राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस |
| 23 जुलाई | राष्ट्रीय प्रसारण दिवस |
| 24 जुलाई | आयकर दिवस |
| 25 जुलाई | गोस्वामी तुलसीदास जयंती |
| 26 जुलाई | कारगिल विजय दिवस |
| 27 जुलाई | केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) स्थापना दिवस |
| 28 जुलाई | विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस, विश्व हेपेटाइटिस दिवस |
| 29 जुलाई | विश्व बाघ दिवस |
| 31 जुलाई | मुंशी प्रेमचंद जयंती |
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctor’s Day)
भारत में हर वर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य डॅाक्टरों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मान देना है । भारत सरकार ने सबसे पहले नेशनल डॉक्टर डे साल 1991 में मनाया था। इस दिन को महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का जन्मदिन और पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है।
विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day)
विश्व जनसंख्या दिवस हर वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाने वाला कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य जनसंख्या सम्बंधित समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यह दिवस पहली बार 1989 में मनाया गया था।
कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas)
प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है इस दिन 26 जुलाई 1999 को भारत ने कारगिल युद्ध में पकिस्तान पर विजय प्राप्त की थी कारगिल युद्ध 60 दिनों तक चला और अंत में भारत की विजय हुई
अगस्त महीने के महत्वपूर्ण दिवस – List of Important Days in August
| तिथि | दिवस का नाम |
|---|---|
| 1 अगस्त | यॉर्कशायर दिवस (Yorkshire Day) |
| 4 अगस्त | अमेरिकी तट रक्षक दिवस (U.S. Coast Guard Day) |
| 6 अगस्त | हिरोशिमा दिवस (Hiroshima Day) |
| 9 अगस्त | अगस्त क्रांति दिवस (August Revolution Day), नागासाकी दिवस (Nagasaki Day) |
| 12 अगस्त | अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस (International Youth Day) |
| 13 अगस्त | अंग दान दिवस (Organ Donation Day) |
| 14 अगस्त | पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस (Pakistan Independence Day), संस्कृत दिवस (Sanskrit Day) |
| 15 अगस्त | भारतीय स्वतंत्रता दिवस (Independence Day in India) |
| 16 अगस्त | बेनिंगटन बैटल डे (Bennington Battle Day) |
| 17 अगस्त | इंडोनेशियाई स्वतंत्रता दिवस (Indonesian Independence Day) |
| 19 अगस्त | विश्व फोटोग्राफी दिवस (World Photography Day), विश्व मानवतावादी दिवस (World Humanitarian Day) |
| 20 अगस्त | विश्व मच्छर दिवस (World Humanitarian Day), भारत अक्षय उर्जा दिवस (Indian Akshay Urja Day) |
| 26 अगस्त | महिला समानता दिवस (Women’s Equality Day) |
| 29 अगस्त | राष्ट्रीय खेल दिवस (Women’s Equality Day) |
| 30 अगस्त | लघु उद्योग दिवस (Small Industry Day) |
हिरोशिमा दिवस (Hiroshima Day) – 6 अगस्त
प्रत्येक वर्ष 6 अगस्त को हिरोशिमा दिवस मनाया जाता है 6 अगस्त, 1945 को अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा नगर पर ‘लिटिल बॉय’ नामक यूरेनियम बम गिराया था उस समय हिरोशिमा की आबादी 3.5 लाख जिनमें से 1.4 लाख की इस बम से तुरंत मौत हो गई। इसके बाद भी कई वर्षों तक बहुत लोग विकिरण के प्रभाव से मरते रहे।
नागासाकी दिवस (Nagasaki Day) – 9 अगस्त
9 अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के नागासाकी शहर में ‘फ़ैट मैन’ नामक प्लूटोनियम बम गिराया गया, जिसमें अनुमानित 74 हज़ार लोग विस्फोट व गर्मी के कारण मारे गए।
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस (International Youth Day) – 12 अगस्त
प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस (International Youth Day 2020) के रूप में मनाया जाता है पहली बार सन् 2000 में यह दिवस मनाया गया था।
विश्व फोटोग्राफी दिवस (World Photography Day) – 19 अगस्त
यह दिवस विश्वभर में फोटोग्राफरों के एकजुट करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 19 अगस्त को मनाया जाता है ऑस्ट्रेलियाई फोटोग्राफर कोर्स्के आरा ने साल 2009 में विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाने की शुरुआत की थी।
राष्ट्रीय खेल दिवस (Women’s Equality Day) – 29 अगस्त
29 अगस्त को हॉकी के जादूगर ध्यान चंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है मेजर ध्यान चंद्र का जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था इस दिवस को मनाने की शुरुआत 2012 में हुई।
सितंबर महीने के महत्वपूर्ण दिवस – List of Important Days in September
| तिथि | दिवस का नाम |
|---|---|
| 1 सितंबर | राष्ट्रीय पोषण दिवस (National Nutrition Day), गुटनिरपेक्ष दिवस (Non-Alignment Day) |
| 2 सितंबर | विश्व नारियल दिवस (World Coconut Day) |
| 5 सितंबर | शिक्षक दिवस (Teacher’s day) |
| 8 सितंबर | विश्व साक्षरता दिवस (World Literacy Day) |
| 9 सितंबर | हिमालय दिवस (Himalaya Day) |
| 14 सितंबर | हिंदी दिवस (Hindi Day) |
| 15 सितंबर | अभियंता दिवस (Engineer’s Day) |
| 16 सितंबर | विश्व ओजोन दिवस (World Ozone Day), संचायिका दिवस (Accession Day) |
| 17 सितंबर | विश्वकर्मा जयंती (Vishwakarma Jayanti) |
| 20 सितंबर | रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) स्थापना दिवस (Railway Police Force (RPF) Establishment Day) |
| 21 सितंबर | विश्व अल्जाइमर दिवस (World Alzheimer’s Day), अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस (International Day of Peace) |
| 23 सितंबर | हैजा दिवस (Cholera Day) |
| 24 सितंबर | विश्व बधिर दिवस (World deaf Day) |
| 25 सितंबर | अंत्योदय दिवस (Antyodaya Diwas) |
| 26 सितंबर | विश्व मूक बधिर दिवस (World Silent Deaf Day) |
| 27 सितंबर | विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) |
| 28 सितंबर | विश्व रेबीज दिवस (World Rabies Day) |
| 29 सितंबर | विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) |
| 30 सितंबर | अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस (International Translation Day) |
राष्ट्रीय पोषण दिवस (National Nutrition Day) – 1 सितंबर
भारत में लोगों को पोषण और पोषक तत्वों के बारे में जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष 1 सितंबर से 7 सितंबर तक पोषण सप्ताह और 1 सितंबर को राष्ट्रीय पोषण दिवस के रूप मे मनाया जाता है।
शिक्षक दिवस (Teacher’s day) – 5 सितंबर
भारत में हर साल 5 सितंबर को भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विश्व साक्षरता दिवस (World Literacy Day) – 8 सितंबर
विश्व साक्षरता दिवस (World Literacy Day) 8 सितंबर को मनाया जाता है यूनेस्को द्वारा 26 अक्टूबर 1966 को यूनेस्को के सामान्य सम्मेलन के 14 वें सत्र में 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस घोषित किया गया। यह पहली बार 1967 में मनाया गया था। इसका उद्देश्य व्यक्तियों, समुदायों और समाजों में साक्षरता के महत्व को उजागर करना है।
हिंदी दिवस (Hindi Day) – 14 सितंबर
14 सितंबर को भारत में हिन्दी दिवस मनाया जाता है 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था और इसके बाद से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
अभियंता दिवस (Engineer’s Day) – 15 सितंबर
भारत में प्रतिवर्ष 15 सितंबर को भारत के महान अभियन्ता एवं भारतरत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया ( Mokshagundam Visvesvaraya) के जन्मदिन को अभियन्ता दिवस (Engineer’s Day) के रूप में मनाया जाता है।
विश्व ओजोन दिवस (World Ozone Day) – 16 सितंबर
ओजोन दिवस (World Ozone Day) हर साल पूरी दुनिया में 16 सितंबर को मनाया जाता है ओजोन दिवस (Ozone Day) को मनाने का उद्देश्य ओजोन परत के संरक्षण के लिए लोगों को जागरुक करना है ओजोन परत (Ozone Layer) ओजोन अणुओं की एक परत है जो पृथ्वी से 20 से 40 किलोमीटर ऊपर वायुमंडल में होती है।ओजोन परत पृथ्वी को सूर्य की हानिकारक परा बैगनी किरणों से बचाती है।
ओजोन परत के संरक्षण के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 16 सितंबर1994 को ‘अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस’ मनाने का ऐलान किया. पहली बार विश्व ओजोन दिवस साल 1995 में मनाया गया था।
विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) – 27 सितंबर
विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) हर साल 27 सितंबर (27 September) को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस दिवस को मानने की शुरुआत 1980 में मई गई ।
अक्टूबर महीने के महत्वपूर्ण दिवस – List of Important Days in October
| तिथि | दिवस का नाम |
|---|---|
| 1 अक्टूबर | राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस (National Voluntary Blood Donation Day),अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस (International Coffee Day), अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (International Day of the Older Persons) |
| 2 अक्टूबर | महात्मा गांधी जयंती/ अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस (Mahatma Gandhi Birthday / (International Day of Non-Violence), लाल बहादुर शास्त्री जयंती (Lal Bahadur Shastri Birthday) |
| 4 अक्टूबर | विश्व पशु दिवस (World Animal Day) |
| 5 अक्टूबर | विश्व शिक्षक दिवस (World Teachers’ Day) |
| 8 अक्टूबर | भारतीय वायु सेना दिवस (Indian Air Force Day) |
| 9 अक्टूबर | विश्व डाक दिवस (World Postal Day) |
| 10 अक्टूबर | विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health Day), राष्ट्रीय डाक दिवस (National post day) |
| 11 अक्टूबर | अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस (International Girl Child Day) |
| 12 अक्टूबर | विश्व गठिया दिवस (World Arthritis Day) |
| 14 अक्टूबर | विश्व मानक दिवस (World Standards Day) |
| 15 अक्टूबर | विश्व ग्रामीण महिला दिवस (World Rural Women Day) |
| 16 अक्टूबर | विश्व खाद्य दिवस (World Food Day, विश्व एनेस्थीसिया दिवस (World Anesthesia Day) |
| 17 अक्टूबर | अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस (International Day for the Eradication of Poverty) |
| 20 अक्टूबर | विश्व सांख्यिकी दिवस (World Statistics Day) |
| 24 अक्टूबर | विश्व पोलियो दिवस (World Polio Day), विश्व विकास सूचना दिवस (World Development Notice Day), संयुक्त राष्ट्र दिवस (United Nations Day) |
| 29 अक्टूबर | अन्तर्राष्ट्रीय इंटरनेट दिवस (International Internet Day) |
| 31 अक्टूबर | राष्ट्रीय एकता दिवस / सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती (National Unity Day / Sardar Vallabhbhai Patel Birthday) |
महात्मा गांधी जयंती/ अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस (Mahatma Gandhi Birthday / (International Day of Non-Violence) – 2 अक्टूबर
2 अक्टूबर को महात्मा गांधी के जन्मदिवस को अन्तराष्ट्रिय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था।
विश्व पशु दिवस (World Animal Day) – 4 अक्टूबर
दुनियाभर में 4 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस (World Animal Day) के रूप में मनाया जाता है, इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विश्वभर में पशुओं की स्थिति में सुधार लाना है इस दिवस को मनाने की शुरुआत हेनरिक ज़िमरमन ने 1925 में की थी।
भारतीय वायु सेना दिवस (Indian Air Force Day) – 8 अक्टूबर
भारतीय वायु सेना दिवस (Indian Air Force Day) प्रतिवर्ष 8 अक्टूबर को मनाया जाता है भारतीय वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी।
विश्व डाक दिवस (World Postal Day) – 9 अक्टूबर
विश्व डाक दिवस ( World Post Day) यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू) की स्थापना की याद में प्रतिवर्ष 9 अक्टूबर को मनाया जाता है , यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्विट्जरलैंड के बर्न में 1874 में हुई थी।
विश्व खाद्य दिवस (World Food Day – 16 अक्टूबर
विश्व खाद्य दिवस संपूर्ण विश्व में 16 अक्तूबर को मनाया जाता है इसी दिन 1945 में संयुक्त राष्ट्र संघ में खाद्य व कृषि संगठन की स्थापना की गई थी।
विश्व सांख्यिकी दिवस (World Statistics Day) – 20 अक्टूबर
विश्व सांख्यिकी दिवस (World Statistics Day) पाँच वर्षों में एक बार मान्य जाता है इसकी शुरुआत 20 अक्टूबर 2010 को की गई थी
विश्व पोलियो दिवस (World Polio Day) – 24 अक्टूबर
विश्व पोलियो दिवस (World Polio Day) प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को मनाया जाता है यह दिवस पोलिओ कई वैक्सीन की खोज काटने वाले जोनास सॉक को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है उनका जन्म भी अक्टूबर माह में हुआ था।
27 मार्च, 2014 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O) ने भारत को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया था।
नवंबर महीने के महत्वपूर्ण दिवस – List of Important Days in November
| तिथि | दिवस का नाम |
|---|---|
| 1 नवम्बर | विश्व शाकाहारी दिवस (World Vegan Day) |
| 5 नवम्बर | विश्व सुनामी दिवस (World Tsunami Day) |
| 7 नवम्बर | शिशु सुरक्षा दिवस (Child Protection Day), कैंसर जागरुकता दिवस (Cancer Awareness Day) |
| 9 नवम्बर | विश्व उर्दू दिवस (World Urdu Day) |
| 10 नवम्बर | परिवहन दिवस (Transport day) |
| 11 नवम्बर | राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (National Education Day), राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस (National Fiery Day) |
| 14 नवम्बर | बाल दिवस (Children’s Day), विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) |
| 16 नवम्बर | राष्ट्रीय प्रेस दिवस (National Press Day) |
| 17 नवम्बर | राष्ट्रीय मिर्गी दिवस (National Epilepsy Day), विश्व छात्र दिवस (World Student Day) |
| 18 नवम्बर | विश्व वयस्क दिवस (World adult day) |
| 19 नवम्बर | विश्व नागरिक दिवस (Citizen’s Day), विश्व शौचालय दिवस (World Toilet Day), अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस (International Men’s Day) |
| 20 नवम्बर | सार्वभौमिक बाल दिवस (Universal Children’s Day) |
| 21 नवम्बर | विश्व टेलीविजन दिवस (World Television Day) |
| 26 नवम्बर | राष्ट्रीय कानून दिवस (National Law day), विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस (World Environmental Protection Day), राष्ट्रीय संविधान दिवस (National Constitution Day) |
| 30 नवम्बर | झंडा दिवस (Flag Day) |
विश्व सुनामी दिवस (World Tsunami Day)
हर वर्ष 5 नवंबर को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस मनाया गया। यह दिन दुनिया भर में लोगों में सुनामी के खतरों से संबंधित जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (National Education Day)
भारत में हर साल 11 नवंबर को भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
बाल दिवस (Children’s Day)
भारत में प्रतिवर्ष 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस (Children’s Day) के रुप में मनाया जाता है।
विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day)
विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को मनाया जाता है। वर्ष 1991 में अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह संघ एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने संयुक्त रूप से इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु प्रति वर्ष 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।
दिसम्बर महीने के महत्वपूर्ण दिवस – List of Important Days in December
| तिथि | दिवस का नाम |
|---|---|
| 1 दिसम्बर | विश्व एड्स दिवस (World AIDS Day), सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस (Border Security Force Establishment Day) |
| 2 दिसम्बर | अंतर्राष्ट्रीय गुलामी उन्मूलन दिवस (International Day for the Abolition of Slavery), राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस (National Pollution Control Day) |
| 3 दिसम्बर | अंतर्राष्ट्रीय विश्व दिव्यांग दिवस (World Day of the Handicapped) |
| 4 दिसम्बर | भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day) |
| 7 दिसम्बर | सशस्त्र सेना झंडा दिवस (Indian Armed Forces Flag Day) |
| 10 दिसम्बर | विश्व मानवाधिकार दिवस (World Human Rights Day) |
| 11 दिसम्बर | अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस (International Mountain Day) |
| 12 दिसम्बर | स्वदेशी दिवस (Indigenous Day) |
| 14 दिसम्बर | राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस (World Energy Conservation Day) |
| 18 दिसम्बर | अंतरराष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस (International Minority Rights Day) |
| 19 दिसम्बर | गोवा मुक्ति दिवस (Goa Liberation Day) |
| 20 दिसम्बर | अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस (International Human Unity Day) |
| 22 दिसम्बर | राष्ट्रीय गणित दिवस (National Mathematics Day) |
| 23 दिसम्बर | किसान दिवस (Farmer’s Day) |
| 24 दिसम्बर | राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस (National Consumer Rights Day) |
| 25 दिसम्बर | क्रिसमस दिवस (Christmas Day), सुशासन दिवस (Good Governance Day) |
| 26 दिसम्बर | विश्व मुक्केबाज़ी दिवस (World Boxing Day) |
विश्व एड्स दिवस (World AIDS Day)
दुनियाभर में हर साल एचआईवी संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 1 दिसंबर को वर्ल्ड एड्स डे (World AIDS Day) मनाया जाता है। सबसे पहले विश्व एड्स दिवस को वैश्विक स्तर पर मनाने की शुरूआत डब्ल्यूएचओ में एड्स की जागरुकता अभियान से जुड़े जेम्स डब्ल्यू बुन और थॉमस नेटर नाम के दो व्यक्तियों ने अगस्त 1987 में की थी।
भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day)
हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day) मनाया जाता है यह दिवस 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना की जीत के जश्न के रूप में मनाया जाता है।
सशस्त्र सेना झंडा दिवस (Indian Armed Forces Flag Day)
हर वर्ष 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरूआत 1949 में हुई थी
विश्व मानवाधिकार दिवस (World Human Rights Day)
हर वर्ष 10 दिसंबर को दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। सबसे पहले 10 दिसंबर 1948 में पहली बार संयुक्त राष्ट्र ने मानवाधिकारों को अपनाने की घोषणा की और आधिकारिक तौर पर इस दिन की घोषणा वर्ष 10 दिसंबर, 1950 में की गई।
राष्ट्रीय गणित दिवस (National Mathematics Day)
महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन (Srinivasa Ramanujan) की जयंती के मौके पर प्रत्येक वर्ष 22 दिसम्बर को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है।
किसान दिवस (Farmer’s Day)
हर साल 23 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल में किसानों के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की थी।
FAQs – वर्ष के महत्वपूर्ण दिवसों के बारे में सामान्य प्रश्न
महत्वपूर्ण दिवस क्या होते हैं?
महत्वपूर्ण दिवस ऐसे विशेष दिन होते हैं जिन्हें किसी ऐतिहासिक घटना, महान व्यक्तित्व, सामाजिक मुद्दे या वैश्विक उद्देश्य को याद करने और जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।
भारत में महत्वपूर्ण दिवस क्यों मनाए जाते हैं?
ये दिवस देश की संस्कृति, इतिहास और सामाजिक सरोकारों को सम्मान देने का माध्यम हैं। इनसे नई पीढ़ी को जागरूक किया जाता है और राष्ट्र निर्माण में प्रेरणा दी जाती है।
क्या सभी महत्वपूर्ण दिवस राष्ट्रीय होते हैं?
नहीं, कुछ दिवस राष्ट्रीय होते हैं (जैसे गणतंत्र दिवस), जबकि कुछ अंतर्राष्ट्रीय (जैसे विश्व पर्यावरण दिवस) होते हैं, जिन्हें पूरे विश्व में मनाया जाता है।
क्या इन दिवसों को मनाने का कोई उद्देश्य होता है?
हाँ, इनका उद्देश्य किसी विषय पर ध्यान केंद्रित करना, जन जागरूकता बढ़ाना, सामाजिक या पर्यावरणीय बदलाव लाना, तथा ऐतिहासिक या सांस्कृतिक महत्व को उजागर करना होता है।
क्या स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में इन दिवसों का महत्व होता है?
जी हाँ, विद्यालयों में ये दिवस बच्चों को शिक्षित करने और उनमें नैतिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक मूल्यों को विकसित करने का एक प्रभावी तरीका होते हैं।
क्या ये दिवस हर साल एक ही तारीख को मनाए जाते हैं?
अधिकांश दिवस हर वर्ष एक ही तारीख को मनाए जाते हैं, लेकिन कुछ दिवस (जैसे कोई विशेष वार का दिन) बदलते रहते हैं।
