
Table of Contents
Computer Network in Hindi – कंप्यूटर नेटवर्क
Computer Network in Hindi : एक कंप्यूटर नेटवर्क दो या दो से अधिक कंप्यूटरो का समूह होता है ये कंप्यूटर आपस में केबल मीडिया जैसे तारों या ऑप्टिक केबल या वायरलेस मीडिया जैसे वाई-फाई आदि से जुड़े होते है कंप्यूटर नेटवर्क के द्वारा महत्वपूर्ण डाटा तथा सूचनाओं को विभिन्न कंप्यूटरों के मध्य साझा किया जाता है
कंप्यूटर नेटवर्क हार्डवेयर और सोफ्टवेर का संयोजन है जो कंप्यूटरो और कंप्यूटर डिवाइसो में मध्य डाटा और सूचनाओं को साझा करने की सुविधा देता है|
कंप्यूटर नेटवर्क को बनाने के लिए निम्नलिखित चार घटकों का होना आवश्यक है
- सेन्डर (sender)
- रिसीवर (receiver)
- माध्यम (Medium)
- प्रोटोकॉल (Protocol)
पहला कंप्यूटर नेटवर्क ARPANET था जिसका पूरा नाम Advanced Research Projects Agency Network (ARPANET) है यह 1967 में संयुक्त राज्य अमेरिका के रक्षा विभाग की साखा Advanced Research Projects Agency (ARPA) द्वारा बनाया गया था
कंप्यूटर नेटवर्क के लाभ (Advantage of Computer Network)
कंप्यूटर नेटवर्क के निम्नलिखित लाभ है:
- कंप्यूटर नेटवर्क का उपयोग संचार के क्षेत्र में किया जाता है जैसे – ई-मेल , टेलीफोन , विडियो कॉल आदि
- कंप्यूटर नेटवर्क के द्वारा हम विभिन्न हार्डवेयर को साझा कर सकते है उदाहरण के लिए माना हमारे पास एक प्रिंटर है और बहुत सारे कंप्यूटर एक नेटवर्क से जुड़े है तो हम उस प्रिंटर को सभी कंप्यूटरों में इस्तेमाल कर सकते है
- कंप्यूटर नेटवर्क के द्वारा विभिन्न कंप्यूटरों के मध्य डाटा और सूचनाएं साझा की जा सकती है
कंप्यूटर नेटवर्क के प्रकार (Types of Computer Network)
कंप्यूटर नेटवर्क के प्रकार : कंप्यूटर नेटवर्क को उनके आकार के आधार पर वर्गीकृत किया जा सकता है। कंप्यूटर नेटवर्क मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते है
- लोकल एरिया नेटवर्क (Local Area Network, LAN)
- वाइड एरिया नेटवर्क (Wide Area Network, WAN)
- मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क (Metropolitan Area Network, MAN)
एक कंप्यूटर नेटवर्क दो या दो से अधिक कंप्यूटरो का समूह होता है ये कंप्यूटर आपस में केबल मीडिया जैसे तारों या ऑप्टिक केबल या वायरलेस मीडिया जैसे वाई-फाई आदि से जुड़े होते है कंप्यूटर नेटवर्क के द्वारा महत्वपूर्ण डाटा तथा सूचनाओं को विभिन्न कंप्यूटरों के मध्य साझा किया जाता है
लोकल एरिया नेटवर्क (Local Area Network, LAN)
लोकल एरिया नेटवर्क कंप्यूटर का एक समूह है जो एक छोटे से क्षेत्र जैसे भवन, कार्यालय में एक दूसरे से जुड़ा होता है LAN की सीमा लगभग 1 किमी तक हो सकती है डेटा को लोकल एरिया नेटवर्क में एक बहुत तेज़ दर पर स्थानांतरित किया जाता है।
LAN का उपयोग संचार माध्यम से दो या दो से अधिक पर्सनल कंप्यूटर को जोड़ने के लिए किया जाता है
उदाहरण – किसी बिल्डिंग में स्थित सभी कंप्यूटरो को आपस में जोड़ना
वाइड एरिया नेटवर्क (Wide Area Network, WAN)
वाइड एरिया नेटवर्क एक विस्तृत क्षेत्र नेटवर्क है जो राज्यों या देशों जैसे बड़े भौगोलिक क्षेत्र में फैला हुआ है वाइड एरिया नेटवर्क में डाटा के संचरण की डर लोकल एरिया नेटवर्क से कम होती है
एक वाइड एरिया नेटवर्क व्यापक रूप से व्यवसाय, सरकार और शिक्षा के क्षेत्र में उपयोग किया जाता है।
उदाहरण – बैंक ,शेयर मार्केट, टेलीफोन
मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क (Metropolitan Area Network, MAN)
यदि बहुत सारे लोकल एरिया नेटवर्क मिलकर एक बड़ा नेटवर्क बनाते है और जो पूरे शहर में फैला रहता है तो इस प्रकार के नेटवर्क को मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क कहते है या इसे संक्षेप में MAN भी कहते है
उदाहरण – केबल टीवी नेटवर्क
कंप्यूटर नेटवर्क के अवयव (Components of Computer Network)
कोई कंप्यूटर नेटवर्क विभिन्न अवयवो से मिलकर बनता है इनमे से कुछ प्रमुख निम्नलिखित है इन अवयवो के बारे में विस्तृत जानकारी अगले अध्याय में दी गयी है
- सर्वर (Server)
- नोड (Node)
- नेटवर्क केबल (Network Cable)
- नेटवर्क ऑपरेटिंग सिस्टम (Network Operating System)
- नेटवर्क कार्ड (Network Card)
- नेटवर्क प्रोटोकॉल (Network Protocol)
सर्वर (Server)
कंप्यूटरो के नेटवर्क में सर्वर केन्द्रीय कंप्यूटर होता है जिससे नेटवर्क के सभी कंप्यूटर जुड़े होते है किसी भी नेटवर्क में सर्वर नेटवर्क के अन्य कंप्यूटरों से शक्तिशाली होता है नेटवर्क के कंप्यूटरों का अधिकांस डाटा सर्वर में रखा जाता है
नोड (Node)
किसी कंप्यूटर नेटवर्क में सर्वर के अरिरिक्त अन्य जितने भी कंप्यूटर जुड़े होते है उन्हें नोड कहा जाता है इन नोडो पर उपयोगकर्ता (User) कार्य करते है
नेटवर्क केबल (Network Cable)
जिन तारो के द्वारा नेटवर्क के कंप्यूटर आपस में जुड़े रहते है उन्हें नेटवर्क केबल कहते है
नेटवर्क ऑपरेटिंग सिस्टम (Network Operating System)
नेटवर्क ऑपरेटिंग सिस्टम (Network Operating System) सर्वर में लोड किये जाने वाला सॉफ्टवेर है जिसमे मदद से नेटवर्क के कंप्यूटरों के मध्य सम्बन्ध स्थापित किया जाता है
नेटवर्क कार्ड (Network Card)
नेटवर्क कार्ड कंप्यूटर नेटवर्क के प्रत्येक कंप्यूटर में लगाया जाता है यह नेटवर्क केबल को कंप्यूटर से जोड़ता है
नेटवर्क प्रोटोकॉल (Network Protocol)
नेटवर्क प्रोटोकॉल, नेटवर्क द्वारा अनुसरण किए जाने वाले नियमों का एक समूह है। नेटवर्क प्रोटोकॉल औपचारिक मानक और नीतियां हैं जो नियमों, प्रक्रियाओं और प्रारूपों से बनी होती हैं नेटवर्क प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही किसी कंप्यूटर नेटवर्क के कंप्यूटरो के मध्य संचार स्थापित किया जाता है
Network Devices in Hindi – नेटवर्क युक्तियाँ
नेटवर्क युक्तियों का प्रयोग दो या दो से अधिक कंप्यूटरों को आपसे में जोड़ने और नेटवर्क की क्षमता को बढाने के लिए किया जाता है
कंप्यूटर नेटवर्किंग में उपयोग में ली जाने वाली प्रमुख युक्तियाँ निम्नलिखित है
- हब (Hub)
- राऊटर (Router)
- रिपीटर (Repeater)
- स्विच (Switch)
- गेटवे (Gateway)
- मॉडेम (Modem)
- ब्रिज (Bridge)
रिपीटर (Repeater)
रिपीटर का प्रयोग करके निम्न स्तर के सिगनल को उच्च स्तर के सिगनल में परिवर्तित किया जाता है जिससे की सिगनल लम्बी दूरी तय कर सके
हब (Hub)
एक हब का प्रयोग ऐसे स्थान पर नेटवर्क की केबलो को जोड़ने के लिए किया जाता है जहाँ बहुत सारी केबल एक साथ मिलती है
राऊटर (Router)
राऊटर का प्रयोग कंप्यूटर नेटवर्क में डाटा के स्थांतरण के लिए किया जाता है राऊटर एक जंक्शन की तरह कार्य करता है जो यह तय करता है की किस सूचन को किस रास्ते सबसे कम समय का उपयोग करते हुए उसके गन्तव्य तक पहुँचाना है
स्विच (Switch)
स्विच को हब के स्थान पर उपयोग किया जाता है स्विच और हब में अंतर यह है की हब स्वयं तक आने वाले डाटा को अपने सभी पोर्ट में भेजता है जबकि स्विच स्वयं तक आने वाले डाटा को एक निश्चित पोर्ट में भेजता है
गेटवे (Gateway)
गेटवे का उपयोग विभिन्न नेटवर्क प्रोटोकॉलो को जोड़ने के लिए किया जाता है गेटवे को प्रोटोकॉल परिवर्तक (Protocol Converter) भी कहा जाता है
मॉडेम (Modem)
मॉडल एनालॉग सिगनल को डिजिटल सिगनल व डिजिटल सिगनल को एनालॉग सिगनल में बदलता है मॉडेम को टेलीफोन लाइन और कंप्यूटर के बीच लगाया जाता है
डिजिटल सिगनल को एनालॉग सिगनल में परिवर्तित करने की प्रक्रिया को Modulation तथा एनालॉग सिगनल को डिजिटल सिगनल में बदलने की प्रक्रिया को Demodulation कहते है
ब्रिज (Bridge)
ब्रिज के माध्यम से दो या दो से अधिक छोटे नेटवर्को को आपस में जोड़कर एक बड़ा नेटवर्क बनाया जाता है
Communication Media – संचार मीडिया
किसी भी कंप्यूटर नेटवर्क में एक कंप्यूटर से दुसरे कंप्यूटर या कंप्यूटर से टर्मिनल या टर्मिनल से कंप्यूटर तक डाटा के संचार ले लिए किसी माध्यम की आवश्यकता होती है इस माध्यम को कम्युनिकेशन मीडिया कहते है
संचार मीडिया निम्नलिखित दो प्रकार के होते है
1. वायर्ड तकनीकी या गाइडेड मीडिया (Wired Technique or Guided Media)
वायर्ड तकनीकी में किसी नेटवर्क के बीच डाटा का संचरण तारो में माध्यम से होता है ये तार निम्नलिखित प्रकार के होते है
- ईथरनेट केबल (Ethernet Cable) – इस प्रकार की केबलो का उपयोग कम दूरी के संचार में किया जाता है , ईथरनेट केबल को ट्विस्टेड पेअर (Twisted Pair) भी कहा जाता है
- कोएक्सियल केबल (Coaxial Cable) – इस केबल के द्वारा उच्च आवृति वाले डाटा का संचरण किया जाता है इस केबल को जमीन के नीचे या समुद्र के अन्दर से बहुत लम्बी दूरी तक ले जाया जाता है
- फाइबर ऑप्टिक केबल (फाइबर Optic Cable) – इस प्रकार की केबल में धातु के तारो की जगह फाइबर का प्रयोग किया जाता है
2.वायरलेस तकनीक या अनगाइडेड मीडिया (Wireless Technique or Unguided Media)
वायरलेस तकनीक में डाटा का संचरण तरंगो के माध्यम से किया जाता है इस माध्यम में डाटा का संचरण में तारो की आवश्यकता नहीं होती है इसलिए इसे वायरलेस तकनीक कहते है
वायरलेस तकनीक के निम्नलिखित प्रकार होते है
- रेडियो ट्रांसमिशन (Radio Transmission)
- माइक्रोवेव ट्रांसमिशन (Microwave Transmission)
- इन्फ्रारेड ट्रांसमिशन (Infrared Transmission)
- सेटेलाइट ट्रांसमिशन (Satellite Transmission)
FAQs on Computer Network in Hindi – कंप्यूटर नेटवर्क
कंप्यूटर नेटवर्क क्या होता है?
उत्तर: कंप्यूटर नेटवर्क दो या दो से अधिक कंप्यूटरों का एक समूह होता है जो केबल या वायरलेस माध्यम से आपस में जुड़े होते हैं और एक-दूसरे से डाटा तथा संसाधनों को साझा करते हैं।
कंप्यूटर नेटवर्क के कितने प्रकार होते हैं?
उत्तर: कंप्यूटर नेटवर्क मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं:
लोकल एरिया नेटवर्क (LAN)
मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क (MAN)
वाइड एरिया नेटवर्क (WAN)
कंप्यूटर नेटवर्क के मुख्य घटक कौन-कौन से हैं?
उत्तर: कंप्यूटर नेटवर्क के चार मुख्य घटक होते हैं:
सेन्डर (Sender)
रिसीवर (Receiver)
माध्यम (Medium)
प्रोटोकॉल (Protocol)
ARPANET क्या है?
उत्तर: ARPANET पहला कंप्यूटर नेटवर्क था, जिसे 1967 में अमेरिका के रक्षा विभाग की ARPA शाखा द्वारा विकसित किया गया था।
कंप्यूटर नेटवर्क के क्या लाभ हैं?
उत्तर:
संचार की सुविधा (ईमेल, वीडियो कॉल आदि)
हार्डवेयर शेयर करना (जैसे प्रिंटर)
डाटा और सूचना साझा करना
लागत में कमी और संसाधनों का बेहतर उपयोग
लोकल एरिया नेटवर्क (LAN) क्या होता है?
उत्तर: यह एक छोटा नेटवर्क होता है जो एक ही भवन या कार्यालय में कंप्यूटरों को जोड़ता है। इसकी सीमा लगभग 1 किमी तक होती है।
वाइड एरिया नेटवर्क (WAN) क्या होता है?
उत्तर: यह एक बड़ा नेटवर्क होता है जो राज्यों या देशों के बीच फैला होता है और इसकी गति आमतौर पर LAN से कम होती है।
मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क (MAN) क्या होता है?
उत्तर: यह कई LAN को मिलाकर पूरे शहर में फैला होता है। इसका उपयोग केबल टीवी नेटवर्क आदि में होता है।
नेटवर्क युक्तियाँ (Network Devices) कौन-कौन सी होती हैं?
उत्तर:
हब (Hub)
राऊटर (Router)
रिपीटर (Repeater)
स्विच (Switch)
गेटवे (Gateway)
मॉडेम (Modem)
ब्रिज (Bridge)
नेटवर्क प्रोटोकॉल क्या होता है?
उत्तर: नेटवर्क प्रोटोकॉल नियमों का एक समूह होता है जिसका पालन करते हुए कंप्यूटर आपस में डाटा का आदान-प्रदान करते हैं।
संचार मीडिया के कितने प्रकार होते हैं?
उत्तर:
वायर्ड मीडिया (Guided Media) – जैसे ईथरनेट केबल, कोएक्सियल केबल, फाइबर ऑप्टिक केबल
वायरलेस मीडिया (Unguided Media) – जैसे रेडियो, माइक्रोवेव, इन्फ्रारेड, सैटेलाइट ट्रांसमिशन
नेटवर्क में सर्वर और नोड में क्या अंतर होता है?
उत्तर:
सर्वर: मुख्य कंप्यूटर होता है जो अन्य कंप्यूटरों (नोड्स) को सेवाएँ देता है।
नोड: नेटवर्क में जुड़े वे सभी कंप्यूटर होते हैं जो सर्वर से सेवाएँ प्राप्त करते हैं।

