उत्तराखंड : एक परिचय | Uttarakhand : An Introduction

uttarakahnd An introduction...
  • उत्तराखंड राज्य की स्थापना 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश के 13 पहाड़ी जिलों को अलग करके की गई थी। इसे देश का 27वां राज्य और हिमालयी राज्यों के क्रम में 11वां राज्य घोषित किया गया। पहले इसका नाम उत्तरांचल था, लेकिन 1 जनवरी 2007 को इसे बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया।
  • राजधानी: राज्य की राजधानी देहरादून है।
  • राज्य भाषा:
    • प्रथम भाषा: हिंदी
    • द्वितीय भाषा: संस्कृत (2010 से घोषित)
  • उत्तराखंड में दो विधानसभा भवन हैं:
    • देहरादून
    • भराड़ीसैंण (गैरसैंण)
  • उत्तराखंड के अलावा, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में भी दो विधानसभा भवन हैं।|
  • उत्तराखंड राज्य से संबंधित प्रतीक चिन्ह
    • राज्य चिन्ह :  तीन पर्वत चोटिया और उनके बीच में गंगा की 4 लहरे 
    • राज्य पुष्प  :  ब्रह्मकमल (सोसूरिया आबवेलेटा)
    • राज्य पक्षी  : मोनाल (लोफोफोरस इम्पिजेनस)
    • राज्य पशु  : कस्तूरी मृग (मास्कस कइसोगास्टर)
    • राज्य वृक्ष  : बुरांश (रोडोडेन्ड्रोन आर्बोरियम)
    • राज्य वाध्य : ढोल (2015 से )
    • राज्य खेल  : फुटबॉल (2011 से )
    • राज्य गीत  : उत्तराखंड देवभूमि , मात्रभूमि  शत शत वंदन ……….( हेमंत बिष्ट द्वारा लिखित , 2016 में घोषित )

उत्तराखंड के प्रतीक चिन्हों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें |

  • उत्तराखंड राज्य में दो मण्डल कुमाऊ मंडल तथा गढ़वाल मंडल हैं| कुमाऊ मंडल की स्थापना 1854 में  हुई तथा इसका मुख्यालय नैनीताल है | गढ़वाल मंडल की स्थापना 1969 में हुई और इसका मुख्यालय पौड़ी में है |
  • उत्तराखंड राज्य में कुल 13 जिले है जिसमे से  नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथोरागढ़, चम्पावत तथा उधम सिंह नगर कुमाऊ मंडल में तथा पौड़ी गढ़वाल , टिहरी गढ़वाल , उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार  तथा देहरादून गढ़वाल मंडल में है |
  •  उत्तराखंड का कुल भौगोलिक  क्षेत्रफल 53483 वर्ग कि. मी. है | क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला चमोली तथा सबसे छोटा जिला चम्पावत है | क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तराखंड देश के कुल क्षेत्रफल का 1.69 % है |
  • 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तराखंड की कुल जनसँख्या 1,00,86,292 है जो देश की कुल जनसँख्या का 0.83% है जनसँख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला हरिद्वार तथा सबसे छोटा जिला रुद्रप्रयाग है |

Also read….

उत्तराखंड का इतिहास – History of Uttarakhand in Hindi

About the Author

Suraj Mainali

हैलो दोस्तों मेरा नाम सूरज मैनाली है Smeducation एक प्रोफेशनल एजुकेशनल प्लेटफॉर्म है। जहां प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार से संबंधित जानकारी हिन्दी भाषा में उपलब्ध है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top