हिमाचल प्रदेश : एक परिचय | Himachal Pradesh An Introduction

हिमाचल प्रदेश : एक परिचय | Himachal Pradesh An Introduction

हिमाचल प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित एक हिमालयी राज्य है जिसकी राजधानी शिमला है इस राज्य का कुल क्षेत्रफल 55673 वर्ग किमी. है।

सामान्य परिचय (General Introduction)

  • राजधानी – शिमला 
  • उच्च न्यायालय – शिमला 
  • कुल क्षेत्रफल – 55,673 वर्ग किमी. 
  • कुल जनसंख्या – 68,64,602 (2011 के अनुसार)
  • कुल जिले – 12 (काँगड़ा, हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर, उना, चंबा, लाहौल-स्पीती, सिरमौर, किन्नौर, कुल्लू , सोलन, शिमला )
  • राज्य का सबसे बड़ा शहर – शिमला 
  • हिमाचल प्रदेश का अक्षांशीय विस्तार – 30°22’40” उत्तर से 33°12’40” उत्तर तक
  • हिमाचल प्रदेश का देशान्तरीय विस्तार – 75°45’55” पूर्व से 79°04’20” पूर्व तक 
  • हिमाचल प्रदेश की राजकीय भाषा – हिन्दी 
  • राज्य का सबसे ठंडा स्थान – धर्मशाला 
  • राज्य का सबसे गर्म स्थान – शिमला 
  • सर्वाधिक वन वाला जिला – कांगड़ा 


हिमाचल प्रदेश के राज्य चिन्ह – State Emblem of Himachal Pradesh

राजकीय पशु – हिम तेंदुआ 

हिमाचल प्रदेश का राजकीय पशु हिम तेंदुआ है यह एक विलुप्त प्रायः प्रजाति है जो बहुत अल्प संख्या में हिमाचल प्रदेश में भी पाया जाता है इसे 2007 में राज्य का राजकीय पशु घोषित किया गया था इससे पहले कस्तूरी मृग हिमाचल प्रदेश का राजकीय पशु था।

राजकीय पक्षी – जुजराना 

वेस्टर्न ट्रगोपान या जुजराना को 2007 में हिमाचल प्रदेश का राजकीय पक्षी घोषित किया गया था इससे पहले मोनाल राज्य का राजकीय पक्षी था जुजराना का वैज्ञानिक नाम ड्रैगोपान सेफैलस है। 

राजकीय वृक्ष – देवदार 

हिमाचल प्रदेश का राजकीय वृक्ष देवदार है यह वृक्ष 6000 फुट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाया जाने वाला एक सदाबहार वृक्ष है

राजकीय पुष्प – गुलाबी बुरांस

हिमाचल प्रदेश का राजकीय पुष्प गुलाबी बुरांश है इसका वैज्ञानिक नाम Rhododendron campanulatum है यह पुष्प हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाता है। इसके अलावा बुरांश उत्तराखंड का राजकीय वृक्ष है। 

हिमाचल प्रदेश : जनगणना 2011 (Himachal Pradesh : Census 2011)

कुल जनसँख्या

  • राज्य की कुल जनसँख्या – 68,64,602
  • कुल पुरुषो की संख्या – 34,81,873  (50.72%)
  • कुल महिलाओ की संख्या – 33,82,729  (49.27%)
  • देश की जनसँख्या में प्रतिशत – 0.57 %
  • सर्वाधिक जनसँख्या वाला जिला – कांगड़ा (15,10,075)
  • सबसे कम जनसँख्या वाला जिला – लाहौल-स्पीति (31,564)

दशकीय वृद्धि दर

  • 2001 – 2011 के दौरान राज्य में दशकीय वृद्धि दर – 17.53 %
  • सर्वाधिक दशकीय वृद्धि दर वाला जिला – ऊना (16.30 %) 
  • सबसे कम दशकीय वृद्धि दर वाला जिला- लाहौल-स्पीति (-5.1 %)

जनसँख्या घनत्व 

  • राज्य का कुल जनसँख्या घनत्व – 123
  • सर्वाधिक जनसँख्या घनत्व वाला जिला – हमीरपुर (407)
  • सबसे कम जनसँख्या घनत्व वाला जिला – लाहौल-स्पीति (2)

लिंगानुपात

  • राज्य का कुल लिंगानुपात –  972
  • सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला –   हमीरपुर
  • सबसे कम लिंगानुपात वाला जिला – किन्नौर

साक्षरता

  • राज्य की  कुल साक्षरता –  82.80%
  • सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला –  हमीरपुर
  • सबसे कम साक्षरता वाला जिला – चम्बा
  • कुल महिला साक्षरता –75.93%
  • कुल पुरुष साक्षरता – 89.53%
  • सर्वाधिक महिला  साक्षरता वाला जिला –  हमीरपुर
  • सबसे कम महिला साक्षरता वाला जिला – चम्बा
  • सर्वाधिक पुरुष  साक्षरता वाला जिला –  हमीरपुर
  • सबसे कम पुरुष साक्षरता वाला जिला – चम्बा

About the Author

Suraj Mainali

हैलो दोस्तों मेरा नाम सूरज मैनाली है Smeducation एक प्रोफेशनल एजुकेशनल प्लेटफॉर्म है। जहां प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार से संबंधित जानकारी हिन्दी भाषा में उपलब्ध है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top