बिहार के वन, वन्य जीव अभ्यारण्य एवं राष्ट्रीय उद्यान

बिहार के वन, वन्य जीव अभ्यारण्य एवं राष्ट्रीय उद्यान

बिहार, अपनी सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है, वहीं यहाँ के प्राकृतिक संसाधन और जैव विविधता भी विशेष ध्यान आकर्षित करते हैं। बिहार में विभिन्न वन, वन्य जीव अभ्यारण्य (Wildlife Sanctuaries) और राष्ट्रीय उद्यान (National Parks) हैं, जो राज्य की पारिस्थितिकी और जैव विविधता का संरक्षण करते हैं। ये संरक्षित क्षेत्र न केवल प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र हैं, बल्कि यहाँ के वन्यजीवों के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस लेख में हम बिहार के प्रमुख वन, वन्य जीव अभ्यारण्य और राष्ट्रीय उद्यानों की विशेषताओं, उनके महत्व और जैविक विविधता के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

बिहार के वन (Forests of Bihar)

  • बिहार में कुल 6,764 वर्ग किमी भू भाग पर वन है जो राज्य के कुल क्षेत्रफल का 7.1 प्रतिशत है  बिहार में वन मुख्यतः चंपारण, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद , नालंदा, नवादा, बांका, जमुई और मुंगेर आदि जिलो में पाए जाते है
  • बिहार में मुख्यतः आद्र पर्णपाती व शुष्क पर्णपाती वन पाए जाते है बिहार में वनों के वर्गीकरण को निम्न चार्ट की मदद से समझा जा सकता है|

आद्र  पर्णपाती वन 

आद्र पर्णपाती वन ऐसे स्थानों पर पाए जाते है जहाँ वार्षिक वर्षा 120 सेमी. से अधिक होती है बिहार में तराई क्षेत्र व सोमेश्वर और दून क्षेत्र में इस प्रकार के वन पाए जाते है   साल , अशोक,  केन, आम, जामून आदि इन वनों के प्रमुख वृक्ष हैं.

शुष्क पर्णपाती वन 

शुष्क पर्णपाती वन ऐसे स्थानों पर पाए जाते है जहाँ वार्षिक वर्षा 120 सेमी. से कम होती है बिहार में  पूर्वी मध्यवर्ती क्षेत्र व दक्षिण पठार के पश्चिमी क्षेत्र में इस प्रकार के वन पाए जाते है  इन वनों में पाए जाने वाले वृक्षों की पत्तियां पतझड़ के मौसम में गिर जाती है  साल, बांस, खैर, अमलतास, महुआ आदि इन वनों के प्रमुख वृक्ष है.

बिहार में रिकार्डेड वन क्षेत्र 

  • कुल वन क्षेत्र – 6493 वर्ग किमी 
  • आरक्षित वन – 693 वर्ग किमी 
  • संरक्षित वन – 5,779 वर्ग किमी 
  • अवर्गीकृत वन – 1  वर्ग किमी 

बिहार वनों से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य 

  • राज्य कुल वन क्षेत्र – 6,764 वर्ग किमी 
  • ज्य के क्षेत्रफल में वनों का प्रतिशत – 7.1 %
  • सबसे अधिक वन क्षेत्र वाला जिला – पश्चिमी चंपारण 
  • सबसे कम वन क्षेत्र वाला जिला – स्योहर 
  • सबसे अधिक वन प्रतिशत वाला जिला – कैमूर 
  • सबसे कम  वन प्रतिशत वाला जिला – शेखपुरा

बिहार के राष्ट्रीय उद्यान(National Parks of Bihar)

बिहार में केवल 1 राष्ट्रीय उद्यान और 12 वन्यजीव अभयारण्य हैं

वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान

वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान बिहार राज्य के पश्चिम चंपारण जिले में स्थित है  यह पार्क देश के गंगा के मैदानी इलाके में स्थित है इस  अभयारण्य का कुल क्षेत्रफल लगभग 545.15 वर्ग किलोमीटर है इसे 1978 में वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया था यह उद्यान मुख्य रूप बंगाल टाइगर के लिए प्रसिद्ध है 

बिहार के वन्य जीव अभ्यारण्य (Wildlife Sanctuaries of Bihar)

यहाँ एक तालिका है जिसमें वन्य जीव अभ्यारण्य के नाम और उनके सम्बंधित जिलों के साथ क्षेत्रफल को अलग-अलग कॉलम में दर्शाया गया है:

वन्य जीव अभ्यारण्य का नामसम्बंधित जिलाक्षेत्रफल
भीमबंध वन्य जीव अभ्यारण्यमुंगेर681.99 वर्ग किमी
गौतम बुद्ध पक्षी विहारगया259.5 वर्ग किमी
कंवर झील वन्य जीव अभ्यारण्यबेगुसराय63.11 वर्ग किमी
कैमूर वन्य जीव अभ्यारण्यरोहतास1342 वर्ग किमी
नागी बांध पक्षी विहारजमुई7.91 वर्ग किमी
नकटी डैम वन्य जीव अभ्यारण्यजमुई3.32 वर्ग किमी
पंत (राजगीर) वन्य जीव अभ्यारण्यनालंदा36.84 वर्ग किमी
उदयपुर वन्य जीव अभ्यारण्यपश्चिमी चंपारण8.87 वर्ग किमी
वाल्मीकि वन्य जीव अभ्यारण्यपश्चिमी चंपारण880.78 वर्ग किमी
विक्रमशिला डॉल्फिन वन्य जीव अभ्यारण्यभागलपुर0.5 किमी लंबा
बरेला झेल सालिम अली पक्षी वन्य जीव अभ्यारण्यवैशाली1.96 वर्ग किमी
कुशेश्वर अस्थान पक्षी वन्य जीव अभ्यारण्यदरभंगा29.17 वर्ग किमी

Also read…

बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थल व धार्मिक स्थल

About the Author

Suraj Mainali

हैलो दोस्तों मेरा नाम सूरज मैनाली है Smeducation एक प्रोफेशनल एजुकेशनल प्लेटफॉर्म है। जहां प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार से संबंधित जानकारी हिन्दी भाषा में उपलब्ध है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top