उत्तराखंड के प्रमुख बुग्याल

बुग्याल

महाहिमालय में हिम रेखा से नीचे 3500 से 6000 मीटर की ऊंचाई  पर पाये जाने वाले घास के मैदानों को उत्तराखंड में बुग्याल कहा जाता है , बुग्यालो को कश्मीर में मर्ग तथा कुल्लू में थच कहा जाता है 
बुग्याल पांच प्रकार के होते है 

  1. दुग या दुघ बुग्याल (छोटी घास वाले बुग्याल)
  2. बस बुग्याल (पशुओ की वसा बढाने वाली घास वाले)
  3. मोट बुग्याल (मोट बुग या फ्लूम प्रजाति की घास वाले बुग्याल )
  4. धनिया बुग्याल (व्यांस – मालपा क्षेत्र वाले)
  5. धत्ती बुग्याल (धत्ती बुग वनस्पति वाले)

उत्तराखंड के प्रमुख बुग्याल

उत्तराखंड के प्रमुख बुग्याल निम्नलिखित है :

फूलों की घाटी (Valley of flowers) 

फूलों की घाटी चमोली जिले में जोशीमठ -बद्रीनाथ मार्ग पर नर एवं गंध मादन पर्वतो के बीच में भ्युंडार घाटी में स्थित है , फूलों की घाटी की खोज सन 1931 में ब्रिटिश पर्वतारोही फ्रैंक सिडनी स्माइथ ने की , उन्होंने यहाँ अपने साथी होल्ड्सवर्थ  की सहायता से फूलो की  250 किस्मो का पता लगाकर 1947 में अपनी पुस्तक फूलों की घाटी (Valley of flowers) में प्रकाशित किया|
वर्ष 2005 में फूलों की घाटी को विश्व धरोहर में सामिल किया गया |

औली

औली उत्तराखंड के चमोली जनपद में जोशीमठ से 15 किमी की दूरी पर स्थित है यह शीतकालीन हिम क्रीडाओं , स्कीइंग के लिए प्रसिद्ध है 

बेदनी बुग्याल

बेदिनी बुग्याल चमोली जनपद में स्थित उत्तराखंड का सबसे बड़ा बुग्याल है इसे वेदों का रचना स्थल माना जाता है यह मखमली घास के लिए प्रसिद्ध है|

हर की दून

यह बुग्याल उत्तरकाशी जनपद में स्थित है यहाँ टोंस नदी का उदगम स्थल है 

उत्ताराखंड के कुछ अन्य बुग्याल व उनकी स्थिति निम्नलिखित है 

  • लक्ष्मी वन – चमोली
  • कैला बुग्याल  – चमोली
  • बर्मी बुग्याल – उत्तरकाशी 
  • जली सेरा  – चमोली 
  • मनपे – चमोली 
  • राज खर्क – चमोली
  • हुण्या बुग्याल – चमोली
  • देवदामिनी – उत्तरकाशी 
  • दयारा – उत्तरकाशी 
  • पवांली कांठा – टिहरी 
  • दूधातोली – चमोली व पौड़ी 
  • भेटी बुग्याल – चमोली 
  • मनणी बुग्याल – चमोली
  • चौमासी – चमोली
  • केदार खर्क – उत्तरकाशी 
  • तपोवन – उत्तरकाशी 
  • खादू खर्क – चमोली
  • कसनी खर्क – रुद्रप्रयाग 
  • लाता खर्क – चमोली
  • डांग खर्क – चमोली
  • कोरा खर्क – चमोली
  • बागची बुग्याल – चमोली
  • अविन खर्क – चमोली
  • सुथिंग – चमोली
  • पातर नाचाैणियां – चमोली
  • नंदनकानन – चमोली
  • सतोपंथ – चमोली
  • रातकोण – चमोली
  • जौराई – टिहरी 
  • चोपता – रुद्रप्रयाग 
  • बर्मी – रुद्रप्रयाग 
  • कफनी – बागेश्वर  

 

 Also read…

उत्तराखंड के प्रमुख ग्लेशियर (हिमनद ) (Glaciers of Uttarakhand)

 

 

About the Author

Suraj Mainali

हैलो दोस्तों मेरा नाम सूरज मैनाली है Smeducation एक प्रोफेशनल एजुकेशनल प्लेटफॉर्म है। जहां प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार से संबंधित जानकारी हिन्दी भाषा में उपलब्ध है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top