उत्तराखंड राज्य के प्रतीक चिन्ह (Uttarakhand state symbols)

उत्तराखंड राज्य के प्रतीक चिन्ह

 उत्तर प्रदेश के 13 जिलो को अलग कर उत्तराँचल  राज्य का गठन 9 नवम्बर 2000 को किया गया | उत्तराँचल देश का 27 वा और हिमालयी राज्यों में 11 वा राज्य है | 1 जनवरी 2007 से इसका नाम  उत्तराखंड कर दिया गया | गठन के बाद 2000  में निम्नलिखित प्रतीक चिह्नों का निर्धारण किया  |

राज्य चिह्न

uttarakhand
  • इस चिह्न में एक गोलाकार मुद्रा में तीन पर्वत चोटियों की श्रंखला और उसके नीचे गंगा की चार लहरों को दिखाया गया है |
  • बीच वाली चोटी के मध्य में अशोक का लाट  है और उसके नीचे ‘सत्यमेव जयते’ लिखा है |

राज्य पुष्प – ब्रह्मकमल 

  • ब्रह्मकमल एस्टेरसी कुल का पौधा है और इसका वैज्ञानिक नाम ‘ सोसूरिया आबवेलेटा ‘ है |
  • यह मध्य हिमालय में 4800 से 6000 मीटर की उचाई पर पाया जाता है |
  • उत्तराखंड में इसकी 24 व पूरे विश्व में 210 प्रजातीय पाई जाती है |
  • स्थानीय भाषा में इसे ‘कौल पदम् ‘ कहा जाता है |
  • महाभारत के वन पर्व में इसे ‘सौन्धिक पुष्प ‘ कहा गया है |
  • ब्रह्मकमल में जुलाई से सितम्बर तक फूल खिलते है|

राज्य पक्षी – मोनाल 

  • मोनाल को हिमालय के मयूर के नाम से भी जाना जाता है |
  • मोनाल मादा पक्षी है और डफिया इसी प्रजाति का नर पक्षी है |
  • मोनाल 2500 से 5000 मीटर की उचाई में पाया जाता है |
  • मोनाल का वैज्ञानिक नाम ‘लोफोफोरस इम्पिजेनस ‘ है |
  • हिमांचल प्रदेश का राज्य पक्षी व नेपाल का रास्ट्रीय पक्षी भी मोनाल ही है |
  • मोनाल का प्रिय आहार आलू है|

राज्य पशु -कस्तूरी मृग 

  • कस्तूरी मृग का वैज्ञानिक नाम ‘मास्कस कइसोगास्टर ‘ है |
  • इसे हिमालयन मस्क डियर के नाम से भी जाना जाता है |
  • यह 3600 से 4400 मीटर की उचाई तक पाया जाता है |
  • कस्तूरी केवल नर मृग में पाई जाती है |
  • कस्तूरी मृग विलुप्ति  के कगार पर है इसे बचाना के लिए निम्नलिखित प्रयास  किये जा रहे है 
    • 1972 में केदारनाथ वन्य जीव प्रभार के अंतर्गत 967.2 वर्ग किमी छेत्र में कस्तूरी मृग विहार की स्थापना की गयी|
    • 1977 में महरुड़ी कस्तूरी मृग अनुसन्धान केंद्र की स्थापना की गयी |
    • 1986 में पिथोरागढ़ के अस्कोट में अभ्यारण्य की स्थापना की गयी |
    • 1982 में कंचुला खरक (चमोली ) में कस्तूरी मृग प्रजनन केंद्र की स्थापना की गयी |

राज्य वृक्ष -बुरांश 

  • बुरांश का वैज्ञानिक नाम ‘रोडोडेन्ड्रोन आर्बोरियम’ है|
  • यह 1500 से 4000 मीटर की उचाई तक पाया जाता है 

Also read…

उत्तराखंड के प्रमुख व्यक्ति व व्यक्तियों के उपनाम

About the Author

Suraj Mainali

हैलो दोस्तों मेरा नाम सूरज मैनाली है Smeducation एक प्रोफेशनल एजुकेशनल प्लेटफॉर्म है। जहां प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार से संबंधित जानकारी हिन्दी भाषा में उपलब्ध है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top