बिहार का भूगोल – Geography of Bihar in Hindi

Geography of Bihar in Hindi

Geography of Bihar in Hindi : बिहार भारत का एक प्रमुख राज्य है, जो अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। यह राज्य गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है और उत्तर भारत के मैदानों का हिस्सा है। बिहार का भूगोल इसकी जलवायु, नदियों, पर्वतों और मिट्टी से जुड़ी विशेषताओं को दर्शाता है। इस लेख में हम बिहार के भूगोल को सरल भाषा में समझेंगे।

बिहार की भौगोलिक स्थिति 

  • बिहार भारत के पूर्व में स्थित है इसका अशंशीय विस्तार  21°58’10” से 27°31’15” उत्तरी अक्षांश व देशंतारिया विस्तार 82°19’50” से  88°17’40” पूर्वी देशांतर के मध्य है 
  • बिहार की सीमा एक देश व भारत के तीन राज्यों को स्पर्श करती है इसके उत्तर में नेपाल पूर्व में पश्चिम बंगाल , पश्चिम में उत्तर प्रदेश तथा दक्षिण में झारखण्ड स्थित है 
  • बिहार का कुल क्षेत्रफल 94,163 वर्ग किमी है यह क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का 13 वां सबसे बड़ा राज्य है 
  • बिहार की उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 345 किमी व पूर्व से पश्चिम तक अधिकतम चौड़ाई 483 किमी है 
  • बिहार राज्य की समुद्र तल से औसत ऊंचाई लगभग 173 फीट है 
  • गंगा नदी बिहार को दो भागो में बांटती है जिन्हें गंगा का दक्षिणी क्षेत्र व गंगा का उत्तरी क्षेत्र कहा जाता है

बिहार की भूगर्भिक संरचना 

बिहार को भूगर्भिक संरचना के अध्ययन हेतु मुख्यतः तीन भागो में बांटा जा सकता है जो निम्नलिखित है 

  1. धारवाड़ चट्टानें –  इस चट्टानों का निर्माण काल प्री कैंब्रियन युग माना जाता है इनमे मुख्यतः स्लेट , क्वार्टज़ आदि आते है  ये बिहार के दक्षिण पूर्वी भाग, जमुई , नवादा, खड़गपुर की पहाड़ी आदि में पाई जाती है  
  2. टर्शियरी चट्टानें – इस प्रकार की चट्टानें विहार के चंपारण के आसपास के क्षेत्रो में पाई जाती है|
  3. विन्ध्यन समूह की चट्टानें – ये चट्टानें मुख्यतः रोहतास तथा कैमूर जिले में पाई जाती है इनका उपयोग सीमेंट उधोग में भी किया जाता है 

बिहार की जलवायु 

  • बिहार में मानसूनी प्रकार की जलवायु पाई जाती है यहाँ पूर्वी भाग की जलवायु पश्चिमी भाग की अपेक्षा आद्र होती है 
  • बिहार में मुख्यतः तीन ऋतुएं होती है ग्रीष्म ऋतू , वर्षा ऋतू व शीत ऋतू 
  • बिहार का सबसे गर्म जिला  गया है 
  • बिहार में सबसे अधिक वर्षा किशनगंज जिले में होती है 

Also read…

बिहार : एक परिचय | Bihar : An Introduction

About the Author

Suraj Mainali

हैलो दोस्तों मेरा नाम सूरज मैनाली है Smeducation एक प्रोफेशनल एजुकेशनल प्लेटफॉर्म है। जहां प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार से संबंधित जानकारी हिन्दी भाषा में उपलब्ध है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top