Seasons Name in Hindi – ऋतुओं के नाम

Seasons Name in Hindi

6 Seasons Name in Hindi : भारत में अलग-अलग मौसम होते हैं, जो हमारी जिंदगी को खास बनाते हैं। हर मौसम का अपना नाम और महत्व है। हिंदी में इन मौसमों के नाम बहुत सुंदर और सरल होते हैं। इस ब्लॉग में हम हिंदी में मौसमों के नाम और उनके बारे में जानेंगे। चलिए, मौसमों की इस मजेदार यात्रा पर चलते हैं!

What is Season? ऋतु क्या है?

हर वर्ष समय के साथ मौसम , तापमान और जलवायु मे होने वाले परिवर्तन के चक्र को ही ऋतु कहते हैं हमारी पृथ्वी सूर्य की परिकर्मा करती हैं जिसके कारण ऋतु में परिवर्तन होता है जिससे कभी गर्मी , कभी सर्दी तो कभी बरसात का मौसम होता है।

ऋतुओं के नाम (Seasons Name in Hindi)

भारतीय हिन्दू कैलेंडर के अनुसार भारत में वर्ष के 12 महीनों में  6 ऋतू होती हैं जिनका समय लगभग 2 महीने का होता है भारत की 6 ऋतुओं की सूची निम्नलिखित दी गई है।

S. No.Seasons Name in EnglishSeasons Name in Hindi
1Summerग्रीष्म
2Rainyवर्षा
3Autumnशरद्
4Pre-winterहेमन्त
5Winterशिशिर
6Springवसन्त

ग्रीष्म ऋतु (Summer Season)

इस ऋतु का समय मई से लेकर जून तक का होता हैं और हिंदी महीनों के अनुसार ज्येष्ठ महीने से लेकर आषाढ़ महीने तक यह ऋतु होती है इस ऋतु मे मौसम गरम होता है।

वर्षा ऋतु (Rainy Season)

इस ऋतु का समय जुलाई से सितंबर (श्रावन से भाद्रपद) तक का होता हैं इस ऋतु में वर्षा अधिक होती है ।

शरद ऋतु (Autumn Season)

इस ऋतु का समय अक्टूबर से नवम्बर या हिन्दी महीनों के अनुसार आश्विन से कार्तिक तक होता है इस ऋतु में वर्षा और गर्मी कम होने लगती है।

हेमंत ऋतु (Pre Winter Season)

शरद ऋतु के बाद हेमंत ऋतु आती है जो लगभग दिसम्बर तक रहती है इस ऋतु में ठंड बढ़ने लगती है ।

शिशिर ऋतु (Winter Season)

यह ऋतु दिसम्बर से फरवरी (पौष से फाल्गुन) तक रहती है इस ऋतु में ठंड बहुत अधिक होती है

वसंत ऋतु (Spring Season)

यह ऋतु मार्च से अप्रैल या हिन्दी महीनों के अनुसार चैत्र से वैशाख तक रहती है इस ऋतु में सुहावना मौसम होता हैं इस ऋतु को ऋतुओं का राजा या ऋतुराज भी काहा जाता हैं

FAQs on Seasons Name in Hindi – ऋतुओं के नाम

ऋतु क्या है?

ऋतु हर वर्ष समय के साथ मौसम, तापमान और जलवायु में होने वाले परिवर्तनों के चक्र को कहते हैं। पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर परिक्रमा के कारण ऋतुओं में बदलाव होता है, जिससे गर्मी, सर्दी और बरसात जैसे मौसम आते हैं।

भारत में कितनी ऋतुएँ होती हैं?

भारत में कुल 6 ऋतुएँ होती हैं।

भारतीय ऋतुओं के नाम क्या हैं?

भारतीय ऋतुओं के नाम इस प्रकार हैं: ग्रीष्म ऋतु (Summer), वर्षा ऋतु (Rainy), शरद ऋतु (Autumn), हेमंत ऋतु (Pre-winter), शिशिर ऋतु (Winter), वसंत ऋतु (Spring)

ग्रीष्म ऋतु कब होती है?

ग्रीष्म ऋतु मई से जून तक रहती है। हिंदी कैलेंडर के अनुसार, यह ज्येष्ठ और आषाढ़ महीनों में होती है।

वर्षा ऋतु का समय क्या है?

वर्षा ऋतु जुलाई से सितंबर तक रहती है। यह श्रावण और भाद्रपद महीनों में होती है।

शरद ऋतु कब होती है?

शरद ऋतु अक्टूबर से नवंबर तक होती है। हिंदी महीनों के अनुसार, यह आश्विन और कार्तिक महीनों में रहती है।

हेमंत ऋतु का समय क्या है?

हेमंत ऋतु नवंबर के अंत से दिसंबर तक रहती है।

शिशिर ऋतु कब होती है

शिशिर ऋतु दिसंबर से फरवरी तक रहती है। यह पौष और फाल्गुन महीनों के दौरान आती है।

वसंत ऋतु का समय क्या है?

वसंत ऋतु मार्च से अप्रैल तक रहती है। हिंदी कैलेंडर के अनुसार, यह चैत्र और वैशाख महीनों में आती है।

किस ऋतु को ऋतुओं का राजा कहा जाता है?

वसंत ऋतु को ऋतुओं का राजा या ऋतुराज कहा जाता है क्योंकि इस दौरान मौसम सुहावना होता है, पेड़-पौधों पर नई कोंपलें आती हैं, और प्रकृति अपनी खूबसूरती का प्रदर्शन करती है।

Also read…

Animals and their young ones – जानवरों के बच्चों के नाम

About the Author

Suraj Mainali

हैलो दोस्तों मेरा नाम सूरज मैनाली है Smeducation एक प्रोफेशनल एजुकेशनल प्लेटफॉर्म है। जहां प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार से संबंधित जानकारी हिन्दी भाषा में उपलब्ध है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top