ऑपरेटिंग सिस्टम – Operating System and its Types in Hindi

Operating System in Hindi

Operating System in Hindi : कंप्यूटर और स्मार्टफोन जैसी तकनीकी डिवाइस हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुकी हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये डिवाइस इतनी कुशलता से कैसे काम करती हैं? इसका उत्तर है ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System)

इस लेख में, हम ऑपरेटिंग सिस्टम की परिभाषा, इसकी कार्यप्रणाली और इसके विभिन्न प्रकारों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है ? What is Operating System in Hindi

ऑपरेटिंग सिस्टम एक ऐसा सॉफ़्टवेयर है, जो कंप्यूटर हार्डवेयर और उपयोगकर्ता के बीच एक इंटरफ़ेस प्रदान करता है। यह उपयोगकर्ता को कंप्यूटर के संसाधनों का प्रभावी ढंग से उपयोग करने में मदद करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम न केवल हार्डवेयर को नियंत्रित करता है, बल्कि विभिन्न एप्लिकेशन और प्रोग्राम्स को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक सेवाएँ भी प्रदान करता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम कंप्यूटर पर मौजूद एक महत्वपूर्ण पोग्राम है जो कंप्यूटर हार्डवेयर और कंप्यूटर यूजर के मध्य सेतु का कार्य करता है ऑपरेटिंग सिस्टम द्वारा कंप्यूटर मेमोरी, प्रोग्राम, व इनपुट आउटपुट डिवाइस को नियंत्रित किया जाता है 
कंप्यूटर को  चालू करने पर कंप्यूटर में लोड होने वाला पहला प्रोग्राम ऑपरेटिंग सिस्टम है   कंप्यूटर के चालू होने और ऑपरेटिंग सिस्टम के लोड होने की प्रकिर्या को बूटिंग (Booting) कहते है|

ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रमुख कार्य (Functions of Operating System)

ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रमुख कार्य निम्नलिखित है

प्रोसेसिंग प्रबंधन (Processing Management)

ऑपरेटिंग सिस्टम कंप्यूटर के CPU में होने वाली विभिन्न प्रोसेस को मैनेज करता है कंप्यूटर के CPU के पास यदि एक से अधिक प्रोग्राम होते है तो ऑपरेटिंग सिस्टम सभी प्रोग्राम को एक – एक करके निष्पादित (Execute) करता है|

 मेमोरी प्रबंधन (Memory Management) 

कंप्यूटर में किसी भी प्रोग्राम को सरलतापूर्ण संपन्न  करने में ऑपरेटिंग सिस्टम मेमोरी मैनेजमेंट का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य करता है ऑपरेटिंग सिस्टम कंप्यूटर प्रोग्रामो के मध्य मेमोरी का विभाजन करता है तथा कंप्यूटर में सूचनाओं को संग्रहीत करने के लिए आवश्यक मेमोरी भी प्रदान करता है|

इनपुट – आउटपुट प्रबंधन (Input – Output Management) 

ऑपरेटिंग सिस्टम इनपुट यूनिट से डाटा लेकर उसे संग्रहीत करना व प्राप्त परिणाम को आउटपुट यूनिट तक पहुचाने का कार्य भी करता है|

फाइल प्रबंधन (File Management)

ऑपरेटिंग सिस्टम कंप्यूटर में फाइलो को किसी डायरेक्टरी में सुव्यस्थित ढंग से संग्रहीत करने में सहायता करता है|

कुछ प्रचलित ऑपरेटिंग सिस्टम के उदाहरण

  • लिनक्स (Linux)
  • विंडोज (Windows)
  • एंड्राइड (Android)
  • IOS
  • मैक OS (Mac OS)

ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रकार – Types of Operating System In Hindi

ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रकार निम्नलिखित है 

  1. रियल टाइम ऑपरेटिंग सिस्टम  (Real Time Operating System)
  2. सिंगल यूजर ऑपरेटिंग सिस्टम  (Single User Operating System)
  3. टाइम शेयरिंग ऑपरेटिंग सिस्टम (Time Sharing Operating System)
  4. बैच प्रोसेसिंग ऑपरेटिंग सिस्टम  (Batch Processing Operating System)
  5. मल्टी प्रोग्रामिंग ऑपरेटिंग सिस्टम (Multi Programming Operating System)
  6. मल्टी प्रोसेसिंग ऑपरेटिंग सिस्टम  (Multi Processing Operating System)
  7. मल्टी टास्किंग ऑपरेटिंग सिस्टम (Multi Tasking Operating System)
  8. मल्टी यूजर ऑपरेटिंग सिस्टम  (Multi User Operating System)

रियल टाइम ऑपरेटिंग सिस्टम  (Real Time Operating System)

यह ऑपरेटिंग सिस्टम यूजर को तेज response time प्रदान करता है यह एक निर्धारित समय में कंप्यूटर की प्रोसेस को पूरा करता है इसमें यदि कोई प्रोग्राम निर्धारित समय में पूरा नहीं होता है तो आगे के प्रोग्राम में त्रुटी आ जाती है एक रियल-टाइम ऑपरेटिंग सिस्टम सिंगल- या मल्टी-टास्किंग हो सकता है|
उदाहरण – Lynx

सिंगल यूजर ऑपरेटिंग सिस्टम  (Single User Operating System)

इसमें एक समय में एक ही यूजर कार्य कर सकता है
उदाहरण – MS-DOS, Windows 95, Windows NT, Windows 2000 आदि  

मल्टी यूजर ऑपरेटिंग सिस्टम  (Multi User Operating System)

इसमें एक समय में एक से अधिक  यूजर कार्य कर सकता है
उदाहरण – Windows XP, Windows 7, Windows 10 आदि

टाइम शेयरिंग ऑपरेटिंग सिस्टम (Time Sharing Operating System)

इस प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम में कई यूजर एक ही संसाधन (Resource) को बारी – बारी से एक निश्चित समय के लिए उपयोग करते है  

बैच प्रोसेसिंग ऑपरेटिंग सिस्टम  (Batch Processing Operating System)

इस प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम द्वारा एक जैसे कार्यो का समूह (Batch) बना लिया जाता है उसके बाद बैच के आधार पर कार्यो को Execute किया जाता है|
उदाहरण – DOS, IBM  OS 

मल्टी प्रोग्रामिंग ऑपरेटिंग सिस्टम (Multi Programming Operating System)

इस प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम में एक से अधिक प्रोग्रामो को एक साथ निष्पादित (Execute) किया जाता है 
उदाहरण – Linux, Unix

मल्टी प्रोसेसिंग ऑपरेटिंग सिस्टम  (Multi Processing Operating System)

इस प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम में दो या दो से अधिक CPU का उपयोग किया जाता है
उदाहरण – Linux, Unix

मल्टी टास्किंग ऑपरेटिंग सिस्टम (Multi Tasking Operating System)

इस प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम में एक समय में एक से अधिक कार्यो को संपन्न किया जाता है 
उदाहरण – Windows

FAQs on Operating System and its Types in Hindi

ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है?

ऑपरेटिंग सिस्टम एक ऐसा सॉफ़्टवेयर है, जो कंप्यूटर हार्डवेयर और उपयोगकर्ता के बीच एक इंटरफ़ेस प्रदान करता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम का क्या कार्य है?

ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System) का मुख्य कार्य उपयोगकर्ता और कंप्यूटर हार्डवेयर के बीच एक सेतु का काम करना है। यह कंप्यूटर के सभी संसाधनों (हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर) का प्रबंधन करता है

ऑपरेटिंग सिस्टम के कितने प्रकार होते हैं?

ऑपरेटिंग सिस्टम कई प्रकार के होते है जिनमें से प्रमुख प्रकार हैं: सिंगल यूजर ऑपरेटिंग सिस्टम, मल्टी यूजर ऑपरेटिंग सिस्टम, रीयल टाइम ऑपरेटिंग सिस्टम (RTOS), डिस्ट्रिब्यूटेड ऑपरेटिंग सिस्टम, नेटवर्क ऑपरेटिंग सिस्टम (NOS), मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम आदि।

प्रचलित ऑपरेटिंग सिस्टम कौन कौन से है?

लिनक्स (Linux), विंडोज (Windows), एंड्राइड (Android), IOS, मैक OS (Mac OS) आदि कुछ प्रचलित ऑपरेटिंग सिस्टम के उदाहरण है।

ऑपरेटिंग सिस्टम का इतिहास क्या है?

पहला ऑपरेटिंग सिस्टम 1950 के दशक में विकसित किया गया था। इसके बाद IBM ने 1960 के दशक में अपना OS/360 पेश किया। समय के साथ, Windows, Linux, और macOS जैसे आधुनिक ऑपरेटिंग सिस्टम विकसित हुए।

Also read…

कंप्यूटर से सम्बंधित फुल फॉर्म | Full forms related to computer

About the Author

Suraj Mainali

हैलो दोस्तों मेरा नाम सूरज मैनाली है Smeducation एक प्रोफेशनल एजुकेशनल प्लेटफॉर्म है। जहां प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार से संबंधित जानकारी हिन्दी भाषा में उपलब्ध है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top