राजस्थान का भूगोल-Geography of Rajasthan

राजस्थान का भूगोल

राजस्थान का भूगोल-Geography of Rajasthan

राजस्थान भारत का एक राज्य है जिसकी राजधानी जयपुर है राजस्थान राज्य का नामकरण कर्नल जेम्स टॉड ने किया , राजस्थान राज्य भारत के उत्तर – पश्चिम में  2303” उत्तरी अक्षांश से 30012” उत्तरी अक्षांश एवं 69030” से 78017” पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है जिसकी कुल जनसँख्या 6,85,48,437 और कुल क्षेत्रफल 3,42,239 किमी²  है
राजस्थान की पूर्व से पश्चिम तक लम्बाई 869 किमी व उत्तर से दक्षिण तक चौड़ाई 605 किमी है 
राजस्थान राज्य की सीमा  पांच राज्यों व एक देश से लगी है इसके उत्तर में पंजाब व हरियाणा, दक्षिण में गुजरात ,  पूर्व  में उत्तर प्रदेश , दक्षिण पूर्व में मध्य प्रदेश तथा पश्चिम में पाकिस्तान है

राजस्थान का भौगोलिक विभाजन 

राजस्थान को भौगोलिक दृष्टि से चार भागो में विभाजित किया जा सकता है 

  1. पूर्वी मैदानी प्रदेश 
  2. पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश (थार का मरुस्थल)
  3. मध्यवर्ती अरावली प्रदेश 
  4. दक्षिण पूर्वी पठारी प्रदेश 

पूर्वी मैदानी प्रदेश

यह प्रदेश राज्य के पूर्वी भाग में स्थित है जो राजस्थान के कुल क्षेत्रफल का 23.3 प्रतिशत है जिसमे सम्पूर्ण जनसँख्या का सबसे अधिक 40 प्रतिशत निवास करता है यहाँ की प्रमुख नदी बनास है|

पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश (थार का मरुस्थल)

राजस्थान में अरावली पर्वत माला के पश्चिम में विशाल मरुस्थल है जिसे थार का मरुस्थल कहते है थार का मरुस्थल राजस्थान के कुल क्षेत्रफल का 60 प्रतिशत है जिसका कुल क्षेत्रफल 1,75,000 वर्ग किमी है 

मध्यवर्ती अरावली प्रदेश

इस क्षेत्र में राजस्थान के सिरोही, उदयपुर, चित्तौरगढ़,पाली , अजमेर आदि जिले आते है यह क्षेत्र राजस्थान के कुल क्षेत्रफल का 9.3 % है और राज्य की कुल जनसँख्या का 17 % भाग यहाँ निवास करता है अरावली के पर्वतीय क्षेत्र से माही, लूनी, बनास , खानी आदि नदियाँ निकलती है

दक्षिण पूर्वी पठारी प्रदेश

इस क्षेत्र के अंतर्गत राजस्थान के कोटा , बूंदी, झालावाड जिले आते है राजस्थान में इस क्षेत्र को “हाथौड़ी पठार” के नाम से भी जाना है   यह क्षेत्र राजस्थान के कुल क्षेत्रफल का 9.6 % है और राज्य की कुल जनसँख्या का 13 % भाग यहाँ निवास करता है

राजस्थान के वन

राजस्थान में राजस्थान के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के 9.5 % भाग पर वन पाए जाते है राजस्थान का वन क्षेत्र भारत के कुल वन क्षेत्र का 4.24 है, राजस्थान में सर्वाधिक वन उदयपुर जिले में है उदयपुर में जिले के कुल क्षेत्रफल के 33% भूभाग पर वन है तथा चुरू में राज्य के सबसे कम वन है जिसके कुल क्षेत्रफल के 0.4 % भूभाग पर वन है|

राजस्थान के वनों को निम्नलिखित श्रेणियों में बांटा जा सकता है

ऊष्ण कटिबंधीय पतझड़ वन 

ये वन अरावली पर्वत माला के पर्वतीय ढालो एवं पठारी क्षेत्रो में पाए जाते है राजस्थान में इस प्रकार के वन उदयपुर एवं बांसवाडा जिलो में पाए जाते है इस प्रकार के वनों की मुख्य वनस्पतियाँ गूलर, बहेड़ा, खैर, तेंदू, आम, बबूल, नीम , आंवला, ओक, सेमल, बांस आदि है|

ऊष्ण कटिबंधीय कांटेदार वन

इस प्रकार के वन मूख्य रूप से राजस्थान के पश्चिमी भाग में पाए जाते है इन वनों की मुख्य वनस्पतियाँ कांटेदार वृक्ष एवं झाड़ियाँ है राजस्थान में इस प्रकार के वन अजमेर , जयपुर , दौसा , जोधपुर, बीकानेर, सीकर, नागौर आदि जिले में पाए जाते है|

ऊष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन

इस प्रकार के वन अधिक वर्षा वाले स्थानों में पाए जाते है इन वनों की मुख्य वनस्पतियाँ जामुन, आम , सिरस, बांस, केवडा आदि है राजस्थान में इस प्रकार के वन सिरोही जिले के आबू पर्वतीय क्षेत्रो में पाए जाते है|

मिश्रित वन 

इस प्रकार के वनों में सदाबहार एवं पतझड़ वन मिश्रित रूप से पाए जाते है राज्य में मिश्रित वन सिरोही, चित्तौडगढ, कोटा, बूंदी आदि जिलो में पाए जाते है 

About the Author

Suraj Mainali

हैलो दोस्तों मेरा नाम सूरज मैनाली है Smeducation एक प्रोफेशनल एजुकेशनल प्लेटफॉर्म है। जहां प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार से संबंधित जानकारी हिन्दी भाषा में उपलब्ध है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top