राजस्थान, भारत का सबसे बड़ा राज्य, अपने विशाल रेगिस्तान, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक महलों, और राजसी किलों के लिए प्रसिद्ध है। इसे “राजाओं की भूमि” या “राजपूताना” भी कहा जाता है। यह राज्य भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है और इसकी सीमाएं पाकिस्तान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात से लगती हैं।
राजस्थान की राजधानी जयपुर है राजस्थान राज्य का नामकरण कर्नल जेम्स टॉड ने किया , राजस्थान राज्य भारत के उत्तर – पश्चिम में 2303” उत्तरी अक्षांश से 30012” उत्तरी अक्षांश एवं 69030” से 78017” पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है जिसकी कुल जनसँख्या 6,85,48,437 और कुल क्षेत्रफल 3,42,239 किमी² है
राजस्थान राज्य की सीमा पांच राज्यों व एक देश से लगी है इसके उत्तर में पंजाब व हरियाणा, दक्षिण में गुजरात , पूर्व में उत्तर प्रदेश , दक्षिण पूर्व में मध्य प्रदेश तथा पश्चिम में पाकिस्तान है
राजस्थान राज्य से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
- राज्य का गठन – 30 मार्च 1949 (राजस्थान दिवस)
- राज्य के नामकरणकर्ता – कर्नल जेम्स टॉड
- राजधानी – जयपुर
- जनसँख्या –6,85,48,437
- क्षेत्रफल – 3,42,239 वर्ग किमी
- देश के क्षेत्रफल का कुल प्रतिशत – 10.41 %
- जनसंख्या की दृष्टि से देश में स्थान – आठवाँ
- क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में स्थान – प्रथम
- कुल जिले – 33
- कुल उपखंडो की संख्या – 244
- कुल तहसीलों की संख्या – 244
- कुल संभागो की संख्या – 7
- भाषा – हिंदी और राजस्थानी
- अक्षांस – 2303” से 30012” उत्तरी अक्षांश
- देशांतर – 69030” से 78017” पूर्वी देशांतर
- राज्य की कुल स्थलीय सीमा – 5,920 किमी
- राज्य की सीमा से लगे देश – पाकिस्तान
- पकिस्तान की सीमा से लगे राज्य के लिले – श्रीगंगानगर, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर
- राज्य की सीमा से लगे राज्य – उत्तर प्रदेश , पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात
- सर्वाधिक सीमा वाला पड़ोसी राज्य – मध्य प्रदेश
- सबसे कम सीमा वाला पड़ोसी राज्य – पंजाब
- राजस्थान उच्च न्यायलय – जोधपुर
- कुल विधानसभा सीटें – 200
- कुल लोकसभा सीटें – 25
- कुल राज्य सभा सीटें – 10
- राज्य पशु – चिंकारा
- राज्य पेड़ – खेजड़ी
- राज्य चिड़िया – गोड़ाबण
- राज्य फूल – रोहिणा
- राज्य खेल – बास्केट बॉल
- राज्य लोकनृत्य – घूमर
- राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री – हीरालाल शास्त्री
- राजस्थान के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री – टीकाराम पालीवाल
- राजस्थान के प्रथम राज्यपाल – गुरुमुख निहाल सिंह
- राजस्थान के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष – नरोत्तम जोशी
- राजस्थान में कुल राष्ट्रीय उद्यान – 4
- राजस्थान में कुल वन्य जीव अभ्यारण्य – 24
राजस्थान : जनगणना 2011- Rajasthan : Census 2011
कुल जनसँख्या
- राज्य की कुल जनसँख्या – 6,85,48,437
- कुल पुरुषो की संख्या – 3,55,50,997
- कुल महिलाओ की संख्या – 3,29,97,440
- सर्वाधिक जनसँख्या वाला जिला – जयपुर
- सबसे कम जनसँख्या वाला जिला – जैसलमेर
दशकीय वृद्धि दर
- 2001 – 2011 के दौरान राज्य में दशकीय वृद्धि दर – 21.3%
- दशकीय वृद्धि दर में राज्य का स्थान – 11 वां
- सर्वाधिक दशकीय वृद्धि दर वाला जिला – बाड़मेर
- सबसे कम दशकीय वृद्धि दर वाला जिला- श्रीगंगानगर
जनसँख्या घनत्व
- राज्य का कुल जनसँख्या घनत्व – 200
- सर्वाधिक जनसँख्या घनत्व वाला जिला – जयपुर
- सबसे कम जनसँख्या घनत्व वाला जिला – जैसलमेर
लिंगानुपात
- राज्य का कुल लिंगानुपात – 928
- सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला – डूंगरपुर
- सबसे कम लिंगानुपात वाला जिला – धौलपुर
साक्षरता
- राज्य की कुल साक्षरता – 66.1 %
- सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला – कोटा
- सबसे कम साक्षरता वाला जिला – जालौर
- कुल महिला साक्षरता – 52.1%
- कुल पुरुष साक्षरता – 79.2%
- सर्वाधिक महिला साक्षरता वाला जिला – कोटा
- सबसे कम महिला साक्षरता वाला जिला – जैसलमेर, सिरोही
- सर्वाधिक पुरुष साक्षरता वाला जिला – झुंझुन
- सबसे कम पुरुष साक्षरता वाला जिला – बाँसवाड़ा, प्रतापगढ़
राजस्थान में प्रथम – First in Rajasthan
- राजस्थान के प्रथम राज्यपाल – गुरुमुख निहाल सिंह
- राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री – हीरालाल शास्त्री
- राजस्थान के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री – टीकाराम पालीवाल
- राजस्थान की प्रथम महिला राज्यपाल – प्रतिभा देवी सिंह पाटिल
- राजस्थान के प्रथम विधान सभा अध्यक्ष – नरोत्तम लाल जोशी
- राजस्थान के प्रथम दलित मुख्यमंत्री – जगन्नाथ पहाड़िया
- राजस्थान के प्रथम विधानसभा उपाध्यक्ष – लाल सिंह सक्तावत
- राजस्थान की प्रथम महिला विधान सभा अध्यक्ष – सुमित्रा सिंह
- राजस्थान के प्रथम नेता प्रतिपक्ष – कुंवर जसवंत सिंह
- राजस्थान की प्रथम निर्वाचित महिला विधायक – यशोदा देवी
- राजस्थान की प्रथम महिला मंत्री – कमला बेनिवाला
- राजस्थान की प्रथम महिला मुख्य सचिव – कुशल सिंह
- राजस्थान के प्रथम मुख्य सचिव – के. राधाकृष्णन
- राजस्थान के प्रथम मुख्य न्यायाधीश – कमलकांत वर्मा
- राजस्थान के प्रथम पुलिस महानिदेशक – रघुनाथ सिंह
- राजस्थान के प्रथम पुलिस महानिरीक्षक – पी. बनर्जी
- राजस्थान के प्रथम मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष – कांता भटनागर
- राजस्थान के प्रथम राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष – कृष्ण कुमार गोयल
- राजस्थान की प्रथम महिला पायलट – नम्रता भट्ट
- राजस्थान की प्रथम महिला फ्लाइंग ऑफिसर – निवेदिता
- राजस्थान की प्रथम नगरपालिका – आबू
- प्रथम राजस्थानी फिल्म – नजराणो
- राजस्थान की इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाली प्रथम महिला – भक्ति शर्मा
- राजस्थान का प्रथम महिला इंजीनियरिंग कॉलेज – अजमेर
- राजस्थान का प्रथम दूरदर्शन प्रसारण केंद्र – जयपुर
- राजस्थान का प्रथम आकाशवाणी केंद्र – जयपुर
- राजस्थान के प्रथम परमवीर चक्र विजेता – हवलदार मेजर पीरु सिंह
- राजस्थान के प्रथम रैमन मैग्सेसे पुरुष्कार विजेता – डॉ. पी. के. सेठी
- राजस्थान के प्रथम राजस्थान खेल रत्न प्राप्तकर्ता – लिम्बाराम
- राजस्थान के प्रथम रैमन मैग्सेसे पुरुष्कार विजेता महिला – अरुणा राय
- राजस्थान का प्रथम परमाणु विधुत गृह – रावतभाटा
- राजस्थान का प्रथम समाचार पत्र – सर्वहित
- राजस्थान के प्रथम शौर्य चक्र विजेता – निहाल चंद बिश्नाई
- राजस्थान के प्रथम महावीर चक्र विजेता – कर्नल किशन सिंह राठौर
- राजस्थान के प्रथम पद्मश्री विजेता – श्रीमती रतन शास्त्री
- राजस्थान के प्रथम पदम भूषण विजेता – श्री कंवर सेन
- राजस्थान के प्रथम पदम विभूषण विजेता – श्री घनश्याम दास बिड़ला
- राजस्थान का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान – रणथम्भौर

