मध्य प्रदेश के प्रमुख व्यक्ति

मध्य प्रदेश के प्रमुख व्यक्ति

अटल विहारी वाजपेयी

भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री व भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालिअर में 25 दिसम्बर 1924 को हुआ
बाजपेयी जी  1951 से 1957  तक लोकसभा के सदस्य व 1957 से 1977 तक राज्यसभा के सदस्य रहे , 1977 से 1980 तक भारत  विदेश मंत्री रहे  व 1980 से 1986 तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे |
अटल विहारी बाजपेयी जी 16 मई 1996 को भारत के प्रधान मंत्री बने लेकिन अल्पमत के कारण 1 जून 1996 को  अपना पद छोड़ना पड़ा   उसके बाद वे 19 मार्च 1998 को दूसरी बार व 13 अक्टूबर 1999 को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री  बने व 21 मई 2004 तक इस पद पर रहे
16 अगस्त 2018 को बाजपेयी जी का निधन हो गया|

डा. शंकर दयाल शर्मा

भारत के पूर्व राष्ट्रपति डा. शंकर दयाल शर्मा का जन्म मध्य प्रदेश के भोपाल में 19 अगस्त 1918 को हुआ|
डा. शर्मा 1952 से 1956 तक भोपाल के मुख्यमंत्री रहे इसके बाद वे पंजाब , महाराष्ट्र व आन्ध्र प्रदेश के राज्यपाल बने तथा 1992 से 1997 तक भारत के राष्ट्रपति रहे 
26 दिसम्बर 1999 को डा. शंकर दयाल शर्मा का निधन हो गया 

माधव राव सिंधिया 

माधव राव सिंधिया का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालिअर में 10 मार्च 1945 को हुआ था वे प्रमुख राजनीतिज्ञ व उधोगपति थे

डा. कैलाश नाथ काटजू 

डा. कैलाश नाथ काटजू का जन्म 17 जून 1887 को मध्य प्रदेश के जावरा रियासत में हुआ था डा. काटजू उड़ीसा व प. बंगाल के राज्यपाल रहे तथा  1951 से केंद्रीय मंत्रिमंडल में रक्षा मंत्री व 1957 से 1962 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे 

अर्जुन सिंह 

अर्जुन सिंह का जन्म मध्य प्रदेश के चुरहट जिला सीधी में 5 नवम्बर 1930 को हुआ वे 1980 में पहले बार व 1988 में दूसरी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने इसके अलावा ये पंजाब के राज्यपाल व केंद्रीय संचार मंत्री भी रहे 4 मार्च 2011 को इनका निधन हो गया 

द्वारिका प्रसाद मिश्र 

द्वारिका प्रसाद मिश्र का जन्म 5 अगस्त 1901 को हुआ वे प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे वे 1963 से 1967 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे 

पं. माखन लाल चतुर्वेदी 

पं. माखन लाल चतुर्वेदी का जन्म मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में 4 अप्रैल 1889 को हुआ वे भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार थे 
हिमकिरीटिनी, हिम तरंगिणी, युग चरण, समर्पण, मरण ज्वार, माता, वेणु लो गूंजे धरा, बीजुरी काजल आँज रही,कृष्णार्जुन युद्ध, साहित्य के देवता, समय के पांव, अमीर इरादे :गरीब इरादे आदि इनके प्रसिद्ध रचनाये  है 

मौलाना बरकतउल्ला

मौलाना बरकतउल्ला का जन्म 1862 में भोपाल में हुआ था उन्होंने अमेरिका में ग़दर पार्टी की स्थापना की व 1 नवम्बर 1913 को उन्होंने कैलिफ़ोर्निया से “ग़दर’ नाम का साप्ताहिक समाचार पट भी निकाला|

उस्ताद अलाउदीन खां

उस्ताद अलाउदीन खां का जन्म 1981 में मध्य प्रदेश के शिवपुरी में हुआ व प्रसिद्ध सरोद वादक थे इन्हें ‘सरोद सम्राट’ भी कहा जाता था इन्होने मैहर में संगीत विद्यालय की स्थापना की , 1958  में इन्हें “पदम भूषण” से सम्मानित किया गया|

मकबूल फ़िदा हुसैन 

मकबूल फ़िदा हुसैन एक प्रमुख चित्रकार थे इन्हें पद्मश्री , पदम भूषण , कालिदास सम्मान से भी सम्मानित किय गया है 

बाल कृष्णा शर्मा “नवीन”

नवीन का जन्म मध्य प्रदेश के मजालपुर ग्राम में 1898 में हुआ वे एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी व लेखक थे उनकी प्रमुख रचनाएँ उर्मिला, प्राणापण, कवासी, यौवन मदिरा, कुंकुम , प्रलयंकर, मृत्युधाम आदि है 

About the Author

Suraj Mainali

हैलो दोस्तों मेरा नाम सूरज मैनाली है Smeducation एक प्रोफेशनल एजुकेशनल प्लेटफॉर्म है। जहां प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार से संबंधित जानकारी हिन्दी भाषा में उपलब्ध है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top