मध्य प्रदेश एक परिचय (Madhya Pradesh Introduction)

मध्य प्रदेश एक परिचय : मध्य प्रदेश भारत के मध्य में स्थित एक राज्य है जिसकी राजधानी भोपाल है मध्य प्रदेश राज्य का गठन 1 नवम्बर 1956 को किया गया 
मध्य प्रदेश क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है जो  1 नवंबर, 2000 तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था इस दिन मध्यप्रदेश से अलग होकर  छत्तीसगढ़ की स्थापना हुई थी।  तथा मध्य  प्रदेश जनसँख्या की दृष्टि से पांचवा सबसे बड़ा राज्य है|
मध्य प्रदेश राज्य के उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात, तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान है।

मध्य प्रदेश राज्य से सम्बंधित कुछ सामान्य जानकारियां

  • स्थिति – मध्य प्रदेश 21°6′ उत्तरीअक्षांश से 26°30′ उत्तरीअक्षांश  तथा 74°9′ पूर्वी देशांतर से 82°48′ पूर्वी देशांतर में स्थित हैं 
  • राज्य का गठन – 1 नवम्बर 1956
  • राजधानी – भोपाल 
  • सीमाएं – मध्य प्रदेश की सीमा 5 राज्यों  उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात, तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान से लगी है 
  • क्षेत्रफल – 308252 वर्ग किमी 
  • जनसँख्या – 7,26,26,809 (2011 की जनगणना के अनुसार)
  • जनसँख्या घनत्व – 236 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी 
  • जनसँख्या की दृष्टि से देश में स्थान – 5वां 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में स्थान – दूसरा 
  • साक्षरता – 69.3 प्रतिशत 
  • पुरुष साक्षरता – 78.7 प्रतिशत 
  • महिला साक्षरता – 59.2 प्रतिशत 
  • मुख्य भाषा – हिंदी और उर्दू 
  • राजकीय वृक्ष – बरगद 
  • राजकीय पशु – ब्रांडेरी बारहसिंगा 
  • राजकीय पक्षी – दूधराज 
  • राजकीय फसल – सोयाबीन 
  • कुल  जिले – 51
  • क्षेत्रफल में सबसे बड़ा जिला – छिन्दवाडा 
  • क्षेत्रफल में सबसे छोटा जिला – दतिया 
  • सर्वाधिक जनसँख्या वाला जिला – इंदौर 
  • सबसे कम जनसँख्या वाला जिला – हरदा 
  • तहसीलों की कुल संख्या – 364
  • विकासखंडो की कुल संख्या – 313
  • ग्राम पंचायतो की कुल संख्या – 23,006 
  • ग्रामो की संख्या – 54903
  • कुल जिला पंचायते – 51
  • मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय – जबलपुर 
  • मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री – पं. रविशंकर शुक्ल
  • मध्य प्रदेश के प्रथम राज्यपाल – डॉ. बी. पट्टाभिसीतारमैया 
  • मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्य सचिव – एच. एच. कामथ 

About the Author

Suraj Mainali

हैलो दोस्तों मेरा नाम सूरज मैनाली है Smeducation एक प्रोफेशनल एजुकेशनल प्लेटफॉर्म है। जहां प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार से संबंधित जानकारी हिन्दी भाषा में उपलब्ध है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top