उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ | Major tribes of Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ

उत्तर प्रदेश की कुल जनसँख्या का ०.6 % जनसँख्या अनुसूचित जनजाति  की है  उत्तर प्रदेश की प्रमुख अनुसूचित जनजातियाँ बुक्सा, थारू, राजी, जौनसारी, खरवार , महिगीर, गोंड, ओझा, धुरिया, नायक, पथारी, राजगोंड, सहरिया, पहरिया, बैगा, पांखा, अगरिया, पटारी, चेरो, भुइया आदि है|

थारू जनजाति

  • थारू जनजाति उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी जनजाति है|
  • थारू जनजाति के लोग उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के तराई भाग में निवास करते है
  • थारू जनजाति के लोग किरात वंश से सम्बंधित है 
  • थारुओ द्वारा बजहर नामक त्यौहार मनाया जाता है दीपावली को ये शोक पर्व के रूप में मनाते है , थारू जनजाति द्वारा होली के मौके पर खिचड़ी नृत्य किया जाता है 
  • थारू जनजाती के लोगो में बदला विवाह प्रथा तथा तीन टिकठी विवाह प्रथा प्रचलित है , थारुओ में दोनों पक्षो से विवाह तय हो जाने को पक्की पोड़ी कहा जाता है
  • उत्तर प्रदेश में 2 अक्टूबर 1980 को थारू विकास परियोजना का प्रारंभ किया गया 

जौनसारी जनजाति

  • जौनसारी समुदाय के मुख्य त्यौहार बिस्सू (बैसाखी) , पंचाई (दशहरा), दियाई (दिवाली), नुणाई , अठोई आदि है ये दीपावली को एक माह बाद मनाते है
  • हारुल, रासों, घुमसू , झेला, धीई, तांदी, मरोज , पौणाई आदि इनके प्रमुख्य नृत्य है 

बुक्सा या भोक्सा जनजाति

  • उत्तर प्रदेश में बुक्स जनजाति बिजनौर जिले में पाई जाती है|
  • बुक्सा जनजाति की पंचायत के सर्वोच्च व्यक्ति को तखत कहा जाता है 
  • उत्तर प्रदेश में बुक्सा जनजाति विकास परियोजना 1983-84 में प्रारंभ की गयी 

खरवार जनजाति

  • उत्तर प्रदेश में खरवार जनजाति के लोग मुख्यतः सोनभद्र  जिले में निवास करते है 
  • सूरजवंशी, पत्बन्धी, दौलतबंधी, खेरी, मौगति, आर्मिया इस जनजाति की उपजातियां है 
  • बधउस, वनसंती, दुल्हादेव, घमसान, गोरइया आदि इनके प्रमुख देवता है 
  • खरवार  जनजाति का प्रमुख नृत्य करमा है 

यह भी पढ़े – उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियाँ | Major Rivers of Uttar Pradesh

About the Author

Suraj Mainali

हैलो दोस्तों मेरा नाम सूरज मैनाली है Smeducation एक प्रोफेशनल एजुकेशनल प्लेटफॉर्म है। जहां प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार से संबंधित जानकारी हिन्दी भाषा में उपलब्ध है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top